WWE में John Cena की ब्लॉकबस्टर वापसी का ऐलान, WrestleMania 42 में गर्दा उड़ाकर फैंस को करेंगे खुश!

जॉन सीना ने पिछले साल के अंत में WWE में अपना आखिरी मैच लड़ा था. इसके बाद से वो टीवी पर नज़र नहीं आए. अब कंपनी ने उनकी धमाकेदार वापसी का ऐलान कर दिया. साथ ही साथ उनके नए रोल के बारे में भी बता दिया है.

WWE

जॉन सीना को लेकर बड़ी खबर

John Cena: WWE WrestleMania 42 बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. कंपनी ने तगड़े मुकाबलों का ऐलान किया है. वीकली एपिसोड बहुत ही धमाकेदार हो रहे हैं. कहानियों को मजेदार अंदाज में आगे बढ़ाया जा रहा है. अब एक बड़ी खबर फैंस के लिए सामने आ रही है. जॉन सीना WrestleMania 42 में वापसी करने वाले हैं. आप सभी जानते हैं कि पिछले साल के अंत में सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. सीना ने खुद सोशल मीडिया पर बताया कि वो लास वेगास में मौजूद रहेंगे. अब इस खबर के बाद फैंस का खुश होना लाजिमी है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज जॉन सीना का बड़ा बयान

जॉन सीना ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “धूप में आराम की जिंदगी. मजाक कर रहा हूं. मैं नेटफ्लिक्स के लिए वन अटेम्प्ट रिमेनिंग नाम की एक फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं. रिलीज होने पर आप इसे देख सकते हैं. मैं आजकल सफर पर भी हूं. ये तो अजीब बात है क्योंकि रोड टू रेसलमेनिया चल रहा है. हॉलीवुड लास वेगास के बहुत पास है. यहां अफवाह चल रही है कि रेसमलेनिया को एक होस्ट की जरूरत है. मैं तो पहले से ही उस सफर पर हूं. तो रेसलमेनिया में मिलते हैं”. सीना के बयान के बाद WWE ने भी ऑफिशियल कर दिया कि वो रेसलमेनिया 42 के होस्ट रहेंगे. WWE ने कहा, “दिग्गज रेसलर जॉन सीना ऑफिशियल तौर पर लास वेगास में होने वाले रेसलमेनिया 42 के होस्ट रहेंगे”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Randy Orton और Cody Rhodes की कहानी में शामिल होगा ये फेमस WWE स्टार!, 2025 में चोट से लगा था बड़ा झटका

जॉन सीना ने कब लड़ा था आखिरी मैच?

2025 में जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर जबरदस्त रहा था. पूरे साल वो एक्टिव रहे थे. इस दौरान उन्होंने अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना भी किया था. सीना ने 13 दिसंबर 2025 को हुए WWE Saturday Night’s Main Event में अपने करियर का आखिरी मैच गुंथर के खिलाफ लड़ा था. सीना और गुंथर के बीच बढ़िया मैच देखने को मिला. अंत में सीना को टैपआउट के जरिए हार का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ