---विज्ञापन---

WWE angle-right

14 साल बाद WWE के बड़े टाइटल को जीतने के लिए तैयार हुआ दिग्गज, चुनौती स्वीकार कर भरी हुंकार

WWE Raw में इस हफ्ते पेंटा ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पूरे रोस्टर को चुनौती दी. एक फेमस रेसलर ने पेंटा को जवाब दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

---विज्ञापन---

Intercontinental Title Match: WWE Raw का आगामी एपिसोड शानदार होने वाला है. कंपनी ने कुछ बड़े ऐलान पहले ही कर दिए है. मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले शो में पेंटा भी अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को दांव पर लगाएंगे. एक दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पूरे Raw रोस्टर को ओपन चैलेंज दिया. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि पेंट को चुनौती कौन देगा. अब एक फेमस स्टार 14 साल बाद आईसी टाइटल जीतने के लिए तैयार है. उन्होंने पेंटा की चुनौती को स्वीकार किया है.

पूर्व WWE चैंपियन का बड़ा बयान

पेंटा ने कुछ हफ्ते पहले ही डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर अपने करियर में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. इसके बाद से लगातार वो इसे डिफेंड कर रहे हैं. वो फाइटिंग चैंपियन बनना चाहते हैं. उन्होंने कह दिया है कि अब उनका रोड टू रेसलमेनिया 42 शुरू हो गया है. खैर इस हफ्ते पेंटा के ओपन चैलेंज का जवाब देने कोफी किंग्सटन आ रहे हैं. उन्होंने कह दिया है कि वो पेंटा को चुनौती देंगे. कोफी ने पेंटा को चेतावनी देते हुए कहा, “मुझे इससे ज्यादा कुछ पसंद नहीं है कि मैं न्यूयॉर्क की गहराई में जाऊं और पेंटा के चगुंल से आईसी टाइटल छीन लूं. कल मिलते हैं दोस्त”. वैसे कोफी को आईसी टाइटल से काफी लगाव है. वो इसे चार बार जीत चुके हैं. अंतिम बार उन्होंने आईसी चैंपियनशिप 2012 में जीती थी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Roman Reigns का WWE WrestleMania 42 में वर्ल्ड चैंपियन बनने का टूटेगा सपना!, दिग्गज ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

WWE Raw में होगा बवाल

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत मजेदार होने वाला है. फैंस को तगड़े सरप्राइज मिल सकते हैं. द उसोज़ शो में द विज़न के खिलाफ वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे. नाया जैक्स और लैश लीजेंड अपनी वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप बेली और लायरा वैल्किरिया के खिलाफ दांव पर लगाएंगी. इयो स्काई का मुकाबला राकेल रॉड्रिगेज के साथ तय किया गया है. ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस भी शो में आएंगे. रेंस का सीएम पंक के साथ सैगमेंट होगा. कुल मिलाकर देखा जाए तो एक तगड़ा एपिसोड देखने को मिलेगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar के घातक मैच के संभावित विजेता का नाम आया सामने!, द बीस्ट को लगेगा झटका

---विज्ञापन---

First published on: Mar 30, 2026 12:31 PM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola