हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/'छोटे कद के लोग भौंकते हैं', CM Punk को Roman Reigns के पिता का जिक्र करना पड़ा महंगा, वुमेंस WWE स्टार ने सुनाई खरी खोटी
WWE
‘छोटे कद के लोग भौंकते हैं’, CM Punk को Roman Reigns के पिता का जिक्र करना पड़ा महंगा, वुमेंस WWE स्टार ने सुनाई खरी-खोटी
WWE Raw के हालिया एपिसोड में रोमन रेंस को लेकर सीएम पंक ने विवादास्पद बयान दिया. इसकी रेसलिंग वर्ल्ड में खूब चर्चा हो रही है. अब एक फीमेल स्टार ने पंक के ऊपर अपना गुस्सा निकाला है. जानिए उन्होंने क्या कहा.
Roman Reigns: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. मेन इवेंट में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. इस बार रेंस के ऊपर पंक भारी पड़े. पंक ने रेंस के दिवंगत पिता सिका अनोई का नाम भी लिया. पंक ने कहा कि वो रेंस को उनके पिता के बगल में दफन करेंगे. पंक की ये विवादस्पद लाइन अब चर्चा का विषय बन गई है. रेंस भी उनकी बात सुनकर चौंक गए थे. वुमेंस स्टार नाया जैक्स भी समोअन परिवार से आती हैं. अब उन्होंने पंक को खूब खरी खोटी सुनाई है.
WWE स्टार नाया जैक्स ने क्या कहा?
Beyond The Bell पॉडकास्ट को हाल ही में नाया जैक्स ने अपना इंटरव्यू दिया. नाया से वहां पर सीएम पंक के कमेंट को लेकर सवाल पूछा गया. नाया ने कहा, “मुझे लगता है कि छोटे कद के लोग जोर से भौंकते हैं. उस पल शायद वो थोड़ा आत्मविश्वास महसूस कर रहे थे. ये मजेदार है क्योंकि आप उसे वो बात कहने के तुरंत बाद वहां से जाते हुए देखते हैं. इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मैं जानती हूं कि मेरी फैमिली फिजिकल रूप से क्या कर सकती है. हमने पिछले तीन दशकों में ये चीज साबित की है. वो जो चाहे बोल सकते हैं लेकिन अंत में रोमन रेंस ही राज करेंगे”.
नाया जैक्स कंपनी में लंबे समय से काम कर रही हैं. WWE द्वारा समय-समय पर उन्हें पुश दिया गया है. पिछले हफ्ते SmackDown का एपिसोड शानदार रहा. वहां पर रिया रिप्ली और इयो स्काई ने वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जैक्स और लैश लीजेंड के खिलाफ डिफेंड की. ये मुकाबला बहुत जबरदस्त रहा था. अंत में नाया और लीजेंड ने टैग टीम टाइटल अपने नाम किया. नाया ने अपने करियर में तीसरी बार टैग टीम चैंपियनशिप जीती.