Randy Orton को WWE WrestleMania 42 में मिलेगा नया विरोधी!, 40 साल का रेसलर लेगा Drew McIntyre की जगह?

WWE WrestleMania 42 में रैंडी ऑर्टन का मुकाबला ड्रू मैकइंटायर के साथ अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए होगा. इस मुकाबले में बड़ा बदलाव हो सकता है. एक रिपोर्ट में बड़ी खबर मुकाबले को लेकर सामने आ रही है.

WWE

WrestleMania 42

WrestleMania: WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कुछ मैचों का ऐलान कर दिया गया है. हाल ही रैंडी ऑर्टन ने मेंस चैंबर मैच जीता. अब WrestleMania 42 में उनका मैच मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर के साथ होगा. मैकइंटायर ने जनवरी 2026 की शुरुआत में कोडी रोड्स को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. खैर WrestleMania 42 में होने वाले रैंडी और मैकइंटायर के मैच में बदलाव हो सकता है. एक रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में होगा बड़ा मैच

ड्रू मैकइंटायर ने बतौर चैंपियन अभी तक कुछ कदम उठाए हैं. उन्होंने बड़े मैचों में दखलअंदाजी की है. मेंस चैंबर मैच में भी आकर उन्होंने कोडी रोड्स के ऊपर हमला किया था. इस बात से निक एल्डिस काफी गुस्से में थे. उन्होंने इस हफ्ते SmackDown में मैकइंटायर और कोडी के बीच टाइटल मैच का ऐलान कर दिया. अब इस मैच का नतीजा अलग हो सकता है. कोडी एक बार फिर टाइटल अपने नाम कर सकते हैं.

विज्ञापन

 PWInsider Elite की एक रिपोर्ट के अनुसार WrestleMania 42 में रैंडी ऑर्टन का मुकाबला कोडो रोड्स के साथ होगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी इस साल WrestleMania 42 में ड्रीम मैच कराना चाहती है. मैकइंटायर के फैंस इस बात से खुश नहीं होंगे क्योंकि सभी उन्हें WrestleMania के खास मोमेंट में देखना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें:-Elimination Chamber 2026 के बाद WWE को मिला नया चैंपियन, कंपनी के सबसे बड़े ‘विलेन’ की सिट्टी पिट्टी गुम

विज्ञापन

कोडी रोड्स ने पिछले साल जीता था टाइटल

कोडी रोड्स ने 2022 में WWE में वापसी की थी. इसके बाद से उनका रन अभी तक जबरदस्त रहा है. 2024 में उन्होंने रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती थी. पिछले साल रेसलमेनिया में जॉन सीना ने उन्हें हराकर टाइटल अपने नाम किया था. इसके बाद समरस्लैम में कोडी ने सीना को हराकर दोबारा टाइटल जीत लिया. कोडी को अभी तक कंपनी ने तगड़ा पुश दिया है. देखना होगा कि उनका आगे का रन कैसा रहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ