Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

13 साल छोटी WWE रेसलर के प्यार में पड़ा Roman Reigns का भाई, सोशल मीडिया पर रोमांस की पुष्टि कर मचाई सनसनी!

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के भाई जे उसो अब काफी चर्चा में आ गए हैं. वो अपने ही एक साथी रेसलर के साथ इश्क लड़ा रहे हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद इस बात को स्वीकार किया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Apr 10, 2026 09:17
WWE स्टार जे उसो को लेकर बड़ी खबर

Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस के भाई जे उसो मौजूदा समय में काफी चर्चा में चल रहे हैं. जे ने खुद सोशल मीडिया पर स्वीकार किया है कि वो अपने से 13 साल छोटी वुमेन WWE स्टार के साथ रियल लाइफ रोमांस कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात की पुष्टि की है. वैसे जे की शादी उनकी हाईस्कूल की प्रेमिका टेकेसिया ट्रेविस के साथ हो चुकी है. दोनों के दो बच्चे भी हैं. इसके बावजूद जे किसी अन्य महिला के साथ इश्क लड़ा रहे हैं.

जे उसो ने सोशल मीडिया पर क्या कहा?

जे उसो और NXT स्टार जैका पार्कर कई बार साथ में दिखे है. इस वजह से इनके रिलेशन की अफवाहें लंबे समय से चल रही हैं. हाल ही में दोनों ने नटालिया और टीजे विल्सन के ट्रेनिंग सेशल में हिस्सा लिया. नटालिया ने इसकी एक फोटो भी पोस्ट की. जे उसमें एक महिला के साथ दिख रहे हैं, जिसके चेहरे पर इमोजी लगा हुआ है. दरअसल वो जैका पार्कर ही हैं. फैंस ने इस बात पर हैरानी जताई कि पार्कर का चेहरा क्यों ढका हुआ है. जे ने अब इंस्टाग्राम पर सभी के सवालों का जवाब दिया है. जे ने कहा कि वो उनकी हैं. इससे कंफर्म होता है कि जे और पार्कर अभी रिलेशन में हैं. आपको बता दें जे से 13 साल छोटी पार्कर हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE Wrestlemania 42 में क्या Roman Reigns बनेंगे नए चैंपियन? नतीजा लीक कर इंडियन फैंस ने कर दिया बड़ा खेल!

---विज्ञापन---

WWE WrestleMania 42 में जे उसो का होगा बड़ा मैच

WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. अब इसके प्रसारण में ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. जे उसो भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगे. जे उसो, जिमी उसो और एलए नाइट का मुकाबला ऑस्टिन थ्योरी, लोगन पॉल और आईशोस्पीड के साथ तय किया गया है. फैंस को इस मैच में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. जे और जिमी ने हाल ही में अपनी टैग टीम चैंपियनशिप भी गंवाई हैं. अब देखना होगा कि इनका रेसलमेनिया में प्रदर्शन कैसा रहेगा.

ये भी पढ़ें:-WrestleMania 42 से पहले फेमस रेसलर ने मारी ‘डबल सेंचुरी’, बतौर WWE चैंपियन किया बड़ा कारनामा

First published on: Apr 10, 2026 09:17 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.