Brock Lesnar: रेसलिंग वर्ल्ड में ब्रॉक लैसनर इस समय काफी चर्चा में चल रहे हैं. पिछले महीने रेसलमेनिया 42 में ओबा फेमी के खिलाफ हार के बाद उन्होंने अपने जूते और दस्ताने उतार दिए थे. लैसनर ने बताया कि वो रिटायर हो रहे हैं. हाल ही में लैसनर ने दोबारा वापसी कर सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने फेमी के साथ राइवलरी जारी रखते हुए उन्हें चार एफ-5 लगाए. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि द बीस्ट अब समरस्लैम 2026 में अपने करियर का आखिरी मैच लड़कर रिटायर होंगे. एक फेमस स्टार ने उन्हें रिटायर करने की इच्छा जाहिर की है.
WWE स्टार का बड़ा बयान
गुंथर पिछले कुछ सालों से मेन रोस्टर में बढ़िया काम कर रहे हैं. गोल्डबर्ग, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स जैसे दिग्गजों को वो मात दे चुके हैं. उन्हें करियर किलर कहा जाता है. कई लोगों का मानना है कि लैसनर को भी गुंथर ही रिटायर करेंगे. वैसे कई सालों से फैंस इनके ड्रीम मैच का इंतजार कर रहे हैं. गुंथर खुद कई बार लैसनर के साथ मैच की इच्छा जाहिर कर चुके हैं. हाल ही में Rompipallone को गुंथर ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे लैसनर को रिटायर करने के बारे में सवाल पूछा गया. गुंथर ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, “अगर मुझे मौका मिले, तो मैं जरूर करूंगा. भला इस चीज को कौन ठुकराएगा”. द रिंग जनरल ने साफ कर दिया है कि वो लैसनर से भिड़ना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: Clash In Italy 2026 से पहले WWE के 3 स्टार्स अचानक बने नए चैंपियन, 35 साल के रेसलर ने पहला टाइटल जीतकर रचा इतिहास
WWE Clash in Italy 2026 में होंगे बड़े मैच
Clash in Italy 2026 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. इटली में पहली बार पीएलई होने जा रहा है. ब्रॉक लैसनर और गुंथर वहां पर कम्पीट करेंगे. लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ होने वाला है. दोनों के बीच रीमैच तय किया गया है. वहीं गुंथर और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. कहा जा रहा है कि इस बार गुंथर नए चैंपियन बन सकते हैं. उन्हें कंपनी द्वारा बड़ा पुश दिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: Roman Reigns या Cody Rhodes…जानिए WWE Clash In Italy 2026 में कौन हारेगा वर्ल्ड टाइटल?
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines