हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2026 में इन 2 WWE दिग्गजों को Gunther कर सकते हैं रिटायर, कंंपनी ने Raw में बड़े संकेत देकर चौंकाया

2025 में गुंथर ने WWE में गोल्डबर्ग और जॉन सीना को रिटायर किया. 2026 में भी वो कुछ दिग्गजों को रिटायर कर सकते हैं. कंपनी ने Raw के जरिए इस बात के संकेत दे दिए हैं.

विज्ञापन
WWE Raw में हुए बड़े सैगमेंट

Gunther: WWE में गुंथर ने बहुत बवाल मचाया हुआ है. 2025 उनके लिए बहुत ही बेहतरीन साबित हुआ. बतौर हील उन्होंने इतना तगड़ा काम किया कि फैंस उन्हें बू करते हुए थक नहीं रहे हैं. हाल ही में गुंथर ने 13 दिसंबर को जॉन सीना को रिटायर किया. इससे पहले जुलाई में उन्होंने गोल्डबर्ग को रिटायर किया था. अब कहा जा रहा है कि 2026 में भी वो इस तरह के कारनामे कर सकते हैं. इस वजह से ही उन्हें करियर किलर नाम दे दिया गया है. खैर अब WWE ने टीज कर दिया है कि अगले साल गुंथर किन्हें रिटायर कर सकते हैं.

WWE Raw में दिखे खास मोमेंट

WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में गुंथर का सैगमेंट हुआ. वो ज्यादा बोल नहीं पाए क्योंकि फैंस ने उनके खिलाफ खूब नारेबाजी की. द रिंग जनरल ने जॉन सीना का मजाक उड़ाया और उनके लिए कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल किया. गुंथर रिंग में ही थे और उसी समय सीएम पंक का एंट्रेंस म्यूजिक बज गया. पंक रिंग में आए और दोनों का स्टेयरडाउन हुआ. गुंथर वहां से चले गए. स्टेज पर गुंथर का सामना रे मिस्टीरियो से हुआ. मिस्टीरियो ने उन्हें घूरकर देखा.

बैकस्टेज गुंथर की एक बार फिर एजे स्टाइल्स से मुलाकात हुई. द रिंग जनरल ने हमेशा की तरह सीना का नाम लेकर स्टाइल्स का मजाक उड़ाया. पिछले हफ्ते भी स्टाइल्स और गुंथर का बैकस्टेज आमना-सामना हुआ था. आप सभी जानते हैं कि 2026 में स्टाइल्स रिटायर होने वाले हैं. मिस्टीरियो भी अगले साल रिटायरमेंट मैच लड़ सकते हैं. कंपनी ने इन सैगमेंट्स के जरिए इस बात के संकेत दे दिए हैं कि गुंथर 2026 में मिस्टीरियो और स्टाइल्स को भी रिटायर कर सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-2025 खत्म होने से पहले WWE को मिलेगा नया चैंपियन! कंपनी ने बहुत बड़े वर्ल्ड टाइटल मैच का किया ऐलान

गुंथर ने जॉन सीना को टैपआउट करने के लिए किया मजबूर

गुंथर ने द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट का फाइनल जीतकर जॉन सीना को रिटायर करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. दोनों के बीच Saturday Night’s Main Event में मैच हुआ था. गुंथर और सीना ने फैंस को तगड़ा मुकाबला दिया. सीना ने अपनी फुर्ती से द रिंग जनरल को परेशान किया. मैच के अंतिम पलों में गुंथर ने लगातार अपने स्लीपर होल्ड लॉक में सीना को फंसाया. सीना ने कई बार इससे निकलने की कोशिश की. अंत में उन्होंने हार मानते हुए टैपआउट कर लिया. सीना को 21 साल बाद कंपनी में टैपआउट के जरिए हार मिली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-Triple H सावधान! 2026 में Brock Lesnar के साथ हुई ये 3 गलतियां तो WWE फैंस का जमकर फूटेगा गुस्सा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola