2025 खत्म होने से पहले WWE को मिलेगा नया चैंपियन! कंपनी ने बहुत बड़े वर्ल्ड टाइटल मैच का किया ऐलान

WWE Raw का अगले हफ्ते का एपिसोड धमाकेदार होने वाला है. फैंस को वहां पर नया चैंपियन देखने को मिल सकता है. एडम पीयर्स ने एक चैंपियनशिप मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है.

WWE

WWE Raw में होगा बड़ा टाइटल मैच

Women’s World Championship: 2025 का अंतिम WWE Raw का एपिसोड 29 दिसंबर को होने वाला है. इस हफ्ते रेड ब्रांड का शो पहले से रिकॉर्ड किया गया था. 2025 खत्म होने से पहले फैंस को एक नया चैंपियन देखने को मिल सकता है. WWE ने बड़े टाइटल मैच का ऐलान कर दिया है. स्टेफनी वकेर अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को निकी बैला और राकेल रॉड्रगेज के खिलाफ डिफेंड करेंगी. इन तीनों की जबरदस्त राइवलरी चल रही है. खासकर निकी और वकेर के बीच ज्यादा तनाव बना हुआ है.

विज्ञापन

क्या स्टेफनी वकेर अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर पाएंगी?

कुछ महीने पहले तक निकी बैला और स्टेफनी वकेर ने साथ काम किया. वकेर की राइवलरी जजमेंट डे से चल रही थी और इसमें उनका साथ निकी ने दिया. रेड ब्रांड के एक एपिसोड में बैला ने वकेर के ऊपर हील टर्न लिया. इसके बाद सर्वाइवर सीरीज में दोनों के बीच चैंपियनशिप मैच हुआ. वकेर ने वहां पर अपने टाइटल को रिटेन किया. पिछले हफ्ते निकी ने वकेर और राकेल रॉड्रिगेज दोनों के ऊपर हमला किया.

विज्ञापन

WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते रेड ब्रांड के शो में स्टेफनी वेकर अपनी चैंपियनशिप को राकेल रॉड्रिगेज और निकी बैला के खिलाफ दांव पर लगाएंगी. राकेल के टाइटल के ऊपर अब खतरा मंडरा गया है. देखना होगा कि वो इस बार टाइटल रिटेन कर पाएंगी या नहीं.

विज्ञापन

WWE Raw में निकी बैला ने ठोका बड़ा दावा

WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में निकी बैला ने शानदार प्रोमो दिया. इस बार उन्होंने अपने लुक में बदलाव भी किया था. निकी बैला ने अपनी उपलब्धियों के बारे में सभी को जानकारी दी. निकी ने बताया कि वो हॉल ऑफ फेमर हैं और उनसे टकराना हर किसी के बस की बात नहीं है. निकी ने स्टेफनी वकेर और राकेल रॉड्रिगेज को भी उनसे दूर रहने की सलाह दी. बैला ने कहा कि वो अगले हफ्ते स्टेफनी के टाइटल रन का अंत कर देंगी.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ