Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

मौजूदा WWE चैंपियन ने Brock Lesnar को दिया अपनी सफलता का श्रेय, 6 साल पहले द बीस्ट को दी थी शर्मनाक हार

WWE में ड्रू मैकइंटायर अब अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. अब कंपनी ने उन्हें बड़ा पुश देना शुरू किया है. मैकइंटायर ने इस बार अपनी सफलता का श्रेय ब्रॉक लैसनर को दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 28, 2026 14:28
WWE सुपरस्टार का बड़ा बयान

Brock Lesnar: WWE में ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा नाम है. कई सालों से वो कंपनी में काम कर रहे हैं. उनके साथ रिंग शेयर करना हर किसी के लिए सौभाग्य की बात होती है. बहुत कम लोगों को ये मौका मिल पाता है. लैसनर ने कई स्टार्स के करियर भी बनाए हैं. लैसनर की वजह से उन्हें बहुत फायदा है. मौजूदा अनडिस्प्यूटेड चैंपियन ड्रू मैकइंटायर की सफलता के पीछे भी लैसनर का ही हाथ है. ऐसा खुद मैकइंटायर का कहना है. मैकइंटायर ने इस बार लैसनर को लेकर दिल छू देने वाला बयान दिया है.

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर आया बयान

हाल ही में The U.S. Sun को ड्रू मैकइंटायर ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने 2017 को याद किया. उस समय उन्हें आगे बढ़ने के लिए किसी की जरूरत थी. मैकइंटायर ने कहा कि उस समय उन्होंने ब्रॉक लैसनर को देखा और उनसे प्रेरित होकर आगे बढ़े. मैकइंटायर ने कहा, “2017 में मुझे पता नहीं था कि क्या चल रहा था. मैंने हर समय पार्टी करना बंद किया. मैंने खुद को देखा और सोचा. मैंने सोचा कि टॉप पर रहने के लिए मुझे क्या बेहतर करने की जरूरत है? इस समय सबसे बड़ा स्टार कौन है?”.

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा,”ब्रॉक लैसनर उस समय टॉप पर थे. मैंने सोचा अगर मैं उनके सामने खड़ा हो जाऊं तो उन्हें हरा नहीं पाऊंगा. मुझे अपने शरीर पर काम करना होगा. इसके अलावा भी कई पहलू थे. मैंने पॉल हेमन को देखा तो समझ आ गया कि माइक पर काम करना होगा. जब फिजिकल पावर की बात सामने आई तो मेरे दिमाग में लैसनर ही थे”.

ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown में नकाबपोश रहस्यमयी हमलावर का खुलासा, शक्ल देख रेसलर्स और फैंस का चकरा गया सिर

WWE WrestleMania 36 में हुआ था बड़ा मैच

ड्रू मैकइंटायर ने 2020 का रॉयल रंबल मैच जीता था. कंपनी ने उन्हें बड़ा पुश दिया. मैच में मैकइंटायर ने ब्रॉक लैसनर को हराकर सनसनी मचा दी. इसके बाद मैकइंटायर ने रेसलमेनिया 36 में अपने विरोधी के रूप में लैसनर को चुना. दोनों के बीच तगड़ा मैच रहा. इनकी राइवलरी भी शानदार रही थी. मैकइंटायर ने लैसनर को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप जीती थी. जीत के बाद मैकइंटायर बहुत खुश हुए थे.

ये भी पढ़ें:-WWE में किसने किया Roman Reigns के भाई पर जानलेवा हमला? इन 5 स्टार्स पर टिकी है शक की सुई

First published on: Feb 28, 2026 02:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.