WWE SmackDown में नकाबपोश रहस्यमयी हमलावर का खुलासा, शक्ल देख रेसलर्स और फैंस का चकरा गया सिर

WWE SmackDown के मेन इवेंट में इस हफ्ते लोगन पॉल और जेकब फाटू का मैच हुआ. मैच के दौरान मास्क मैन का खुलासा हुआ. हालांकि, उस शख्स को देखकर सभी हैरान रह गए थे. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE SmackDown में बड़ा खुलासा

WWE SmackDown: WWE Royal Rumble 2026 में एक बड़ी चीज देखने को मिली थी. वहां पर हुए मेंस रॉयल रंबल मैच की शुरुआत में एक मास्क मैन ने ब्रॉन ब्रेकर के ऊपर हमला कर दिया था. इस वजह से वो जल्दी बाहर हो गए. मास्क मैन ने द विज़न ग्रुप का पीछा नहीं छोड़ा. इसके वीकली शो में लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी पर भी हमला किया. SmackDown के एपिसोड में मास्क मैन का खुलासा हो गया है. हालांकि, पूरी कहानी के बारे में जानकर आप हैरानी में पड़ सकते हैं.

विज्ञापन

WWE SmackDown में क्या हुआ?

SmackDown के मेन इवेंट में एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाईंग मुकाबला लोगन पॉल और जेकब फाटू के बीच हुआ. दोनों ने मैच में तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच में ऑस्टिन थ्योरी और पॉल हेमन ने भी दखलअंदाजी की, लेकिन सफलता नहीं मिली. रिंग के बाहर अचानक मास्क मैन ने आकर थ्योरी पर हमला कर उन्हें स्टॉम्प लगा दिया. पॉल ने मास्क मैन के ऊपर हमला किया. इसके बाद लोगन ने उसके सिर से टोपी बाहर निकाली. शख्स को देखकर सभी हैरान रह गए. वो कोई साधारण व्यक्ति था. किसी ने उसे नहीं पहचाना. सिक्योरिटी और रेफरी आकर उसे बैकस्टेज लेकर गए. एरीना में बैठे सभी लोग मामले को देखकर कंफ्यूज हो गए. कुल मिलाकर देखा जाए तो मास्क मैन का खुलासा तो हुआ, लेकिन असली में पता नहीं चल पाया कि इसके पीछे किसका हाथ है.

विज्ञापन

WWE Elimination Chamber 2026 में होगा बड़ा मैच

Elimination Chamber 2026 में एक बहुत बड़ा मैच होने वाला है. मेंस चैंबर मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन, जे’वॉन एवंस, ट्रिक विलियम्स, लोगन पॉल और एलए नाइट इसका हिस्सा बनेंगे. SmackDown के एपिसोड में किसी ने जे उसो के ऊपर बैकस्टेज हमला कर दिया था. इस वजह से वो चैंबर मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह लोगन पॉल ने जेकब फाटू को हराकर ली है. इस मैच के विजेता को रेसलमेनिया 42 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ