WWE में किसने किया Roman Reigns के भाई पर जानलेवा हमला? इन 5 स्टार्स पर टिकी है शक की सुई

WWE SmackDown की शुरुआत में बैकस्टेज इस हफ्ते किसी ने जे उसो के ऊपर जानलेवा हमला किया. वो आगामी चैंबर मैच से भी बाहर हो गए हैं. यहां हम आपको कुछ स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने उनके ऊपर अटैक किया हो सकता है.

WWE

WWE SmackDown

Jey Uso: WWE SmackDown की शुरुआत इस हफ्ते गजब की रही. बैकस्टेज रोमन रेंस के भाई के ऊपर किसी ने जानलेवा हमला कर दिया. उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. बड़ी बात ये है कि जे अब आगामी मेंस चैंबर मैच से भी बाहर हो गए हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि जे के ऊपर आखिर हमला किसने किया. उस मिस्ट्री मैन का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है. यहां हम पांच स्टार्स की बात करेंगे जिन्होंने जे के ऊपर अटैक किया हो सकता है.

विज्ञापन

ऑस्टिन थ्योरी और लोगन पॉल

लोगन पॉल ने मेंस चैंबर मैच में क्वालिफाई कर जे उसो की जगह ले ली है. पॉल हेमन का द विज़न ग्रुप कुछ भी करने को तैयार है. हेमन के दिमाग में एक ही चीज है कि चैंबर मैच में उनके ग्रुप से कोई नहीं है. आप सभी जानते हैं कि हेमन बहुत चालाक हैं. हो सकता है कि उन्होंने ही ऑस्टिन थ्योरी और लोगन पॉल को जे उसो के ऊपर बैकस्टेज हमला करने के लिए कहा हो. जे के ऊपर अटैक के बाद हेमन ने निक एल्डिस से लोगन पॉल के लिए मैच की मांग की थी. तो शक के घेरे में थ्योरी और लोगन भी हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-Elimination Chamber 2026 से पहले WWE को मिले अचानक नए चैंपियंस, दिग्गजों की बादशाहत हुई खत्म

ड्रू मैकइंटायर

WWE SmackDown में अनडिस्प्यूटेड चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने बवाल मचाया हुआ है. वो अपने विरोधियों को मजा चखाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. जे उसो के साथ भी मैकइंटायर की राइवलरी रह चुकी है. मैकइंटायर एक ऐसे शख्स हो सकते हैं जिन्होंने जे के ऊपर हमला किया हो. मैकइंटायर ने ब्लू ब्रांड में खूब अराजकता फैलाई है. उनसे जनरल मैनेजर निक एल्डिस भी परेशान हैं.

विज्ञापन

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स के ऊपर भी भरोसा नहीं किया जा सकता है. चैंबर मैच में रैंडी ऑर्टन भी हैं. कोडी की ऑर्टन और जे उसो के साथ अच्छी दोस्ती है. कोडी नहीं चाहते होंगे कि इतने बड़े मैच में वो अपने दोस्तों का सामना करें. इस वजह से उन्होंने अपन बोझ कम करने के लिए जे के ऊपर हमला किया हो सकता है. कोडी ने दिमाग लगाया हो सकता है कि अगर जे की जगह कोई और आएगा तो उसके ऊपर आसानी से हमला कर सकते हैं.

जेकब फाटू

जेकब फाटू चैंबर मैच में जगह नहीं बना पाए थे. उन्हें शायद इस बात का मलाल हो कि वो ड्रू मैकइंटायर को चुनौती नहीं दे पाएंगे. मैकइंटायर से भिड़ने के लिए फाटू कोई भी बड़ा कदम उठाने को तैयार हैं. हो सकता है कि चैंबर मैच में जाने के लिए जे उसो के ऊपर बैकस्टेज फाटू ने हमला किया. आप सभी जानते हैं कि फाटू ऐसे कामों में बहुत माहिर हैं. एक बुरी बात ये रही कि लोगन पॉल को हराने में फाटू कामयाब नहीं रहे. ड्रू मैकइंटायर की वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा. अब वो चैंबर मैच में नज़र नहीं आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ