John Cena: पिछले दो हफ्तों से WWE में डॉमिनिक मिस्टीरियो और जॉन सीना की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. 10 नवंबर को WWE Raw का एपिसोड सीना के होमटाउन बॉस्टन में हुआ था. वहां पर उनका मैच मिस्टीरियो के साथ हुआ. सीना ने डॉम को हराकर अपने करियर में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. उन्होंने मिस्टीरियो के 204 दिनों के शानदार टाइटल रन का अंत किया. खैर इस बात से अब डॉम काफी खफा हैं. मिस्टीरियो का कहना है कि उनका दिल टूट गया है.
WWE स्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो ने क्या कहा?
Delivering Happiness को हाल ही में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने जॉन सीना के खिलाफ मिली हार के बारे में बात की. मिस्टीरियो ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि सीना के खिलाफ टाइटल डिफेंड करना पड़ेगा. डॉमिनिक ने इसका बदला लेने की बात भी कही है. उन्होंने कहा कि सीना के रिटायरमेंट से पहले वह उनसे टाइटल छीन लेंगे. डॉमिनिक मिस्टीरियो ने कहा,”इस चीज से मेरा दिल टूट गया है. मुझे उम्मीद नहीं था कि बूढ़ा आएगा और वही करेगा जो उसने किया. आखिरकार मैं उनसे 30 साल छोटा हूं. उनके जाने से पहले मुझे अपनी गलती सुधारनी होगी.”
ये भी पढ़ें:-‘WWE इतिहास के सबसे घटिया जनरल मैनेजर’- टाइटल हारने के बाद Becky Lynch ने ऑफिशियल पर लगाई आरोपों की झड़ी
डॉमिनिक मिस्टीरियो को मिला रीमैच
डॉमिनिक मिस्टीरियो को जॉन सीना के खिलाफ आईसी चैंपियनशिप के लिए रीमैच भी मिल गया है. Raw का लेटेस्ट एपिसोड मेडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ था. इसकी शुरुआत सीना ने की थी. वहां पर मिस्टीरियो ने दखलअंदाजी की थी. डॉमिनिक ने सीना से रीमैच की मांग की. दिग्गज ने हां कह दिया. इसके बाद डॉम ने कहा कि वह 29 नवंबर को होने वाले Survivor Series 2025 में सीना के खिलाफ मैच लड़ेंगे. इस इवेंट में सीना अंतिम बार नज़र आने वाले हैं. देखना होगा कि मिस्टीरियो अपना टाइटल वापस ले पाएंगे या नहीं. वैसे सीना को हराने के लिए मिस्टीरियो को बहुत मेहनत करनी होगी.
ये भी पढ़ें:-सावधान Triple H! इन 3 WWE सुपरस्टार्स से John Cena का आखिरी मैच कराया तो बौखला जाएंगे फैंस
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines