CM Punk & Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 में एक बहुत बड़ा मैच होने वाला है. नाइट-2 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को अपने विरोधी के रूप में चुना. दोनों की राइवलरी काफी पर्सनल हो गई है. खैर इससे पहले पंक अपनी फिजिक पर खूब ध्यान दे रहे हैं. इस बार उन्होंने अपनी गजब की बॉडी दिखाकर रेंस को डराया है. रेंस के खिलाफ टाइटल रिटेन करने के लिए पंक जिम में बहुत मेहनत कर रहे हैं.
WWE चैंपियन सीएम पंक ने पोस्ट की तस्वीर
सीएम पंक ने पिछले साल नवंबर में जे उसो को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा है. फाइटिंग चैंपियन की तरह वो काम कर रहे हैं. पंक को पता है कि रेंस के खिलाफ उन्हें आसानी से जीत नहीं मिलेगी. इस वजह से ही वो मेहनत करने में लगे हैं. पंक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गजब की बॉडी के साथ तस्वीर पोस्ट की है. इस बार उनके शोल्डर काफी तगड़े लग रहे हैं. पंक इसके जरिए रोमन रेंस को बताना चाह रहे हैं कि वो किसी से डरने वाले नहीं हैं. पंक के बाइसेप्स भी धमाकेदार लग रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में Seth Rollins का किसके साथ होगा मैच? रिपोर्ट में हुआ विरोधी का खुलासा
WWE Raw में हुए शानदार सैगमेंट
Raw के कुछ एपिसोड में सीएम पंक और रोमन रेंस का आमना-सामना हो चुका है. दोनों ने एक-दूसरे पर कड़े आरोप लगाए. पंक ने रेंस के दिवंगत पिता का नाम भी लिया. पंक ने रेंस से कहा कि वो उन्हें दिवंगत सिका अनोई के बगल में दफन करेंगे. पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में भी पंक और रेंस के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. इस बार रेंस ने पंक को बुजुर्ग कह दिया. इसके बाद पंक को गुस्सा आ गया था. उन्होंने रेंस को धक्का देकर नीचे गिरा दिया.
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines