हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/WWE दिग्गज Paul Heyman के चेले को हुई हर्निया बीमारी, एक्शन से बाहर होने के बाद खतरे में पड़ा करियर!
WWE
WWE दिग्गज Paul Heyman के चेले को हुई हर्निया बीमारी, एक्शन से बाहर होने के बाद खतरे में पड़ा करियर!
WWE रिंग में मौजूदा समय में ब्रॉन ब्रेकर काफी तगड़ा काम कर रहे हैं. कंपनी उन्हें लगातार पुश दे रही है. अब एक बुरी खबर उन्हें लेकर सामने आई है. ब्रेकर को गंभीर बीमारी से जूझना पड़ा है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
Bron Breakker: WWE में पिछले कुछ सालों में ब्रॉन ब्रेकर ने तगड़ा काम किया है. कंपनी उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में बिल्ड कर रही है. इस वजह से वो पॉल हेमन के साथ काम कर रहे हैं. ब्रेकर की रिंग में रफ्तार देखकर सभी हैरान रह जाते हैं. खैर अब उन्हें लेकर बुरी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के अनुसार ब्रेकर को हर्निया हो गया है और उन्हें सर्जरी करानी पड़ रही है. ऐसा लगता है कि अब ब्रेकर का करियर खतरे में आ गया है. उनके लिए बनाए गए प्लान को रद्द करना पड़ सकता है.
WWE स्टार ब्रॉन ब्रेकर को लेकर आई बुरी खबर
Wrestling Observer के डेव मैल्टजर ने ब्रॉन ब्रेकर को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. मैल्टजर ने कहा कि ब्रेकर को गंभीर हर्निया की समस्या है और उनकी सर्जरी हुई है. ब्रेकर ने अभी तक अपनी तरफ से कोई जानकारी नहीं दी है. कहा गया है कि ब्रेकर अब अनिश्चितकाल के लिए एक्शन से बाहर हो गए हैं और उनकी वापसी की कोई निश्चित तारीख नहीं है. ये ब्रेकर के फैंस के लिए बहुत ही दुखद खबर है. ब्रेकर WWE रोस्टर में मौजूदा समय में जबरदस्त काम कर रहे हैं. हर्निया की वजह से उन्हें बड़ा झटका लग सकता है. जल्द ही इस बारे में बड़ा अपडेट जरूर आएगा.
WWE Royal Rumble 2026 में ब्रॉन ब्रेकर के ऊपर हुआ हमला
Royal Rumble 2026 का आयोजन हाल ही में सऊदी अरब में हुआ था. वहां पर हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में दूसरे नंबर पर ब्रॉन ब्रेकर ने एंट्री की थी. ब्रेकर के रिंग में जाने से पहले ही किसी ब्लैक हुडी पहले शख्स ने उनके ऊपर हमला कर दिया. उस शख्स ने ब्रेकर को पीटा और रिंग में डाल दिया. ओबा फेमी ने ब्रेकर को तुरंत ही रिंग से बाहर कर दिया. ये देखकर सभी हैरान रह गए थे. मैच से पहले ब्रेकर जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. कंपनी ने उनकी काफी खराब बुकिंग की.

---विज्ञापन---
“Bron Breakker had surgery for a serious hernia. No word on how long he’ll be out.”