भारतीय WWE दिग्गज The Great Khali ने कितने रेसलर्स को पटखनी देकर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी? जानिए कब रचा गया इतिहास

WWE में द ग्रेट खली का करियर बहुत ही शानदार रहा. फैंस का उन्हें अच्छा समर्थन मिला. खली ने अपने करियर में वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीती थी. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने ये कारनामा कब और किस मैच में किया था.

WWE

द ग्रेट खली को WWE में मिली सफलता

The Great Khali: WWE में भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली का बहुत बड़ा नाम है. 2006 से 2014 तक उन्होंने शानदार काम किया. खली की द अंडरटेकर, बतिस्ता, केन और जॉन सीना जैसे दिग्गजों के साथ राइवलरी रही. विंस मैकमैहन ने खली को उनकी हाइट देखते हुए पुश भी दिया. खली ने भी निराश नहीं किया और तगड़ा काम कर सभी का दिल जीता. खैर खली ने अपने करियर में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी जीती. बहुत कम लोगों को पता होगा कि उन्होंने कितने रेसलर्स को हराकर और कब टाइटल जीता था. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

द ग्रेट खली कब बने थे चैंपियन?

द ग्रेट खली ने शुरुआत में SmackDown में काम किया. वहां पर उन्होंने शानदार मुकाबले फैंस को दिए. 8 जनवरी 2007 को खली को Raw ब्रांड में डाल दिया गया था. खली की इसके बाद छोटी सी राइवलरी केन के साथ रही थी. अप्रैल में हुए WrestleMania 23 में उन्होंने केन के ऊपर जीत हासिल की थी. खली की इसके बाद जॉन सीना के साथ भी राइवलरी रही थी. खली को जून में SmackDown में ड्राफ्ट कर दिया गया था. उस समय वहां पर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप खाली थी. 20 जुलाई 2007 को SmackDown में नए चैंपियन के लिए 20-मैन बैटल रॉयल मैच रखा गया था. इसका हिस्सा खली भी थे. खली ने 19 रेसलर्स को हराकर अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा था. मुकाबले में खली ने जबरदस्त एक्शन दिखाया था. कोई भी उन्हें रिंग से बाहर नहीं कर पाया था.

विज्ञापन

जिंदर महल के मैच में आए थे द ग्रेट खली

द ग्रेट खली की द अंडरटेकर के साथ राइवलरी को आज भी याद किया जाता है. उन्होंने टेकर को मात भी दी थी. 2017 के बाद से खली WWE में बहुत कम नज़र आए. 2017 में हुए Battleground  में जिंदर हमल ने पंजाबी प्रिजन मैच में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ था. इस मैच में महल की मदद करने के लिए अचानक खली ने एंट्री की थी. 2018 में वो सऊदी अरब में हुए ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल मैच का हिस्सा बने थे. 2021 में खली को WWE ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ