SmackDown: WWE SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते मजेदार मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले. शो में DIY (जॉनी गार्गनो और टॉमासो सिएम्पा) का मुकाबला फ्रैक्जिओम (नाथन फ्रेजर और एक्सिओम) से हुआ. दोनों टीमों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला. मैच के अंतिम मैच में एक ऐसी चीज देखने को मिली जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी. एक महिला रेसलर ने शर्मनाक हरकत करते हुए एक्सिओम का मास्क निकाल दिया. एक्सिओम वहां पर अपने सिर ढकने के लिए मजबूर हो गए.
WWE SmackDown में किसने की घटिया हरकत?
आपको बता दें कि इल्जा ड्रेगनोव ने फ्रैक्जिओम को यूएस चैंपियनशिप ओपन चैलेंज में हिस्सा लेने की अनुमति दी है. उनका जॉनी गार्गानों के साथ भी मैच हो चुकी है. टॉमासो सिएम्पा को वह मौका नहीं दे रहे हैं. इसके चलते ही फ्रैक्जिओम और DIY के बीच काफी बहस हुई और मैच तय हुआ.
टैग टीम मैच के दौरान रिंगसाइड में जॉनी गार्गानो की पत्नी कैंडिस लेरे भी मौजूद थीं. फ्रैक्जिओम जीत की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन लेरे ने सब बिगाड़ दिया. उन्होंने एक्सिओम का मास्क फाड़ दिया. इसका फायदा गार्गानो को मिला. उन्होंने एक्सिओम को पिन करते हुए मैच जीत लिया. एक्सिओम की इतनी बेइज्जती हो गई कि वह बार-बार अपना चेहरा छिपाने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने अपना चेहरा तौलिए से ढका. इस दौरान उनकी मदद फ्रेजर ने की.
ये भी पढ़ें:-John Cena का भारतीय WWE फैंस के लिए उमड़ा प्यार, रिटायरमेंट से पहले खास संदेश देकर ठोका सलाम
WWE SmackDown के मेन इवेंट में क्या हुआ?
SmackDown का मेन इवेंट इस हफ्ते ठीक रहा. रिया रिप्ली, इयो स्काई, शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस ने रिंग में एंट्री की. रिप्ली ने वॉरगेम्स मैच में अपनी टीम के 5वें सदस्य के रूप में एजे ली को पेश किया. ली ने स्टेज पर एंट्री की. इस दौरान हील स्टार्स ओस्का, कायरी सेन, लैश लीजेंड और नाया जैक्स ने रिंग में फेस स्टार्स पर अटैक कर दिया. ली अपने साथियों को बचाने आई लेकिन उनके ऊपर बैकी लिंच ने धावा बोल दिया. अंत में रिंग के अंदर बैकी ने ओस्का से हाथ मिलाया.
ये भी पढ़ें:-WWE में Brock Lesnar की आई शामत, 40 साल के चैंपियन ने पुराने जख्मों को ताजा कर बुरा हाल करने का ठोका दावा
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines