AJ Lee: WWE Wrestlepalooza 2025 में बड़े मैच के बाद से एजे ली टीवी पर नज़र नहीं आई थीं. इस दौरान उन्होंने अन्य जगह अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी. सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने बताया था कि वह बिग इवेंट एनवाई, एक फैन सम्मेलन में शामिल होंगी. इस दौरान उन्होंने फैंस द्वारा दिए गए गिफ्ट के बारे में भी बताया. ली के लिए यह इवेंट बढ़िया रहा लेकिन एक फैन ने उन्हें परेशान कर दिया. एजे ने उनके साथ बातचीज की लेकिन उनका अनुभव काफी खराब रहा.
WWE दिग्गज ने की अपील
हाल ही में एक फैन ने एजे ली के साथ मुलाकात का एक वीडियो साझा किया. इसे देखकर ली को बहुत गुस्सा आ गया. फैन ने ली और अपनी एक तस्वीर साथ लेने और फिर एक-दूसरे को किस करने का एक AI वीडियो बनाया. उन्होंने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड कर दिया. साथ ही साथ एक्स पर भी इसे शेयर किया. ली की नज़र इस पर पड़ गई. उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि यह उत्पीड़न का मामला है. दिग्गज ने गुस्से में फैन से इस वीडियो को डिलीट करने की मांग की. उन्होंने कहा,”यह बहुत गलत है और उत्पीड़न है. इस डिलीट कर दें”.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 के लिए Roman Reigns के संभावित विरोधी का नाम आया सामने, 7 बार के वर्ल्ड चैंपियन से होगी टक्कर!
WWE Raw में एजे ली ने की वापसी
Wrestlepalooza 2025 में एजे ली ने अपने पति सीएम पंक के साथ मिलकर बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस को हराया था. इसके बाद से वह नज़र नहीं आई. इस हफ्ते Raw का एपिसोड मेडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ था. वहां पर बैकी लिंच ने विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैक्सिकन डुप्री के खिलाफ डिफेंड की. इस मुकाबले में लिंच ने चीटिंग की कोशिश की लेकिन अचानक एजे ली ने वापसी की. ली की वजह से बैकी का ध्यान भटक गया. इसका फायदा डुप्री ने उठाया. उन्होंने बैकी को क्रॉस बॉडी लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज कर ली. कहा जा रहा है कि अब एजे वॉरगेम्स मैच में रिया रिप्ली की टीम का हिस्सा बन सकती हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2025 से पहले इस शो में आएगा Brock Lensar का तूफान, दुश्मनों पर मंडराया खतरा
संबंधित खबरें
WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
14 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
16 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
7 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
9 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
10 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
11 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines