WWE WrestleMania 42 के लिए Roman Reigns के संभावित विरोधी का नाम आया सामने, 7 बार के वर्ल्ड चैंपियन से होगी टक्कर!

WWE WrestleMania 42 को लेकर अभी से बातचीत होनी शुरू हो गई है. रोमन रेंस के मैच पर सभी की नजरें टिकी है. उनके संभावित विरोधी का नाम सामने आ गया है.

WWE - 2025-11-20T083033.489

WrestleMania 42

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. पिछले पांच साल उनके लिए जबरदस्त रहे हैं. 1316 दिन तक वह चैंपियन रहे थे. अब तो उनका शेड्यूल पार्ट-टाइमर हो गया है. बड़े शोज में ही वह नज़र आते हैं. खैर WrestleMania 42 के आयोजन में अभी बहुत समय है लेकिन रेंस के विरोधी को लेकर अभी से चर्चा होने लग गई है. कहा जा रहा है कि उनका मुकाबला 7 बार के वर्ल्ड चैंपियन से हो सकता है. ऐसा हुआ तो फिर आने वाले कुछ महीने बहुत ही रोमांचक रहने वाले हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस को लेकर आया बयान

WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. NotSam Wrestling पॉडकास्ट पर सैम रॉबर्ट्स ने रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच होने वाले मुकाबले पर दांव लगाया है. रॉबर्ट्स ने इसके अलावा भी कुछ मुकाबले बताए हैं जिनका प्लान कंपनी बना सकती है. उन्होंने कहा,”मुझे लगता है कि रोमन रेंस और सीएम पंक का मैच WrestleMania 42 में जबरदस्त होगा. आप रोमन और कोडी के बीच भी मैच तय कर सकते हैं. यह बात सुनने में आपको अजीब भी लग सकती है. रोमन और ब्रॉक लैसनर के साथ एक और WrestleMania की हेडलाइन भी बना सकते हैं”.

विज्ञापन

WWE Survivor Series 2025 में होगा बड़ा मैच

Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. वहां पर होने वाले मेंस वॉरगेम्स मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. सीएम पंक की टीम का मुकाबला द विज़न ग्रुप से होगा. पंक की टीम में उनके अलावा कोडी रोड्स, जे उसो, जिमी उसो और रोमन रेंस हैं. वहीं द विज़न में ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर, लोगन पॉल, ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉक लैसनर हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन और लैसनर ने वापसी कर बवाल मचाया था. दोनों ने बेबीफेस और हील टीम को ज्वाइन किया. वॉरगेम्स मैच में बहुत तगड़ा होने की उम्मीद जताई जा रही है. वहां से कोई ना कोई नई कहानी जरूर सामने आएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ