Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

Randy Orton का खेल खत्म, मिस्ट्री मैन का खुलासा, जानिए WWE SmackDown में इस हफ्ते क्या होगा?

WWE SmackDown के इस हफ्ते के शो पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. बड़े सैगमेंट्स का ऐलान पहले ही कर दिया गया है. रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स एक बार फिर बवाल मचाने के लिए तैयार हैं. जानिए कौन से मुकाबले ब्लू ब्रांड में होंगे.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Apr 3, 2026 08:35
WWE SmackDown

SmackDown: WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही समय रह गया है. वीकली शोज बहुत जबरदस्त हो रहे हैं. Raw में इस हफ्ते रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने खूब तबाही मचाई. अब SmackDown की बारी है. कंपनी ने शो को लेकर कुछ ऐलान पहले ही कर दिए हैं. SmackDown का एपिसोड सेंट लुईस, मिसौरी के एंटरप्राइज सेंटर से लाइव आएगा. कंपनी द्वारा वहां पर बड़े तोहफे दिए जा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.

रैंडी ऑर्टन करेंगे बड़ा खुलासा

WrestleMania 42 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. रैंडी ने हाल ही में हील टर्न लिया है. उन्होंने कोडी के करीबी मैट कार्डोना और जेली रोल को भी निशाना बनाया. खैर रैंडी पिछले कुछ हफ्तों से लगातार किसी से फोन पर बात कर रहे हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि वो मिस्ट्री शख्स कौन है. SmackDown में इस हफ्ते रैंडी इसका खुलासा करेंगे. उन्होंने हाल ही में एक वीडियो के जरिए बताया कि ब्लू ब्रांड में वो मिस्ट्री शख्स से मिलेंगे. SmackDown में पिछले हफ्ते कोडी और रैंडी के बीच ब्रॉल हुआ था. इस बार भी ऐसा देखने को मिल सकता है. रैंडी का अभी तक राइवलरी में दबदबा देखने को मिला है. कोडी अब ऑर्टन का खेल खत्म कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: The Rock से लेकर Jey Uso तक…WWE में Triple H के एरा में हुई 4 रहस्यमयी घटनाएं, जिनका आज तक नहीं मिला कोई जवाब

---विज्ञापन---

WWE SmackDown में होंगे बड़े सैगमेंट

जेकब फाटू और ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी भी जबरदस्त चल रही है. दोनों का रेसलमेनिया 41 में मैच होने वाला है. SmackDown में इनका सैगमेंट भी देखने को मिलेगा. रिया रिप्ली भी जेड कार्गिल, मीचीन और बी-फैब को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं. रेसलमेनिया में कार्गिल और रिप्ली का मैच होने वाला है. अभी तक नंबर गेम्स के चलते कार्गिल का दबदबा देखने को मिला है. देखना होगा कि रिया का अगला कदम क्या होगा. इसके अलावा भी कंपनी ने कुछ और योजनाएं शो के लिए बनाई होंगी.

ये भी पढ़ें: 3 बड़े कारण क्यों The Rock को WWE WrestleMania 42 में आकर Roman Reigns पर हमला करना चाहिए

First published on: Apr 03, 2026 08:35 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.