Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE Survivor Series 2025 से पहले SmackDown के अंतिम शो में क्या-क्या होगा? Roman Reigns के भाई का बड़ा मैच

WWE Survivor Series 2025 से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई है. फैंस को वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. जानिए कौन से मुकाबले ब्लू ब्रांड में होंगे.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Nov 28, 2025 08:59
WWE SmackDown Preview

SmackDown: WWE Survivor Series 2025 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं है. 29 नंवबर को फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने चार बड़े मुकाबलों का ऐलान किया है. इससे पहले अंतिम SmackDown का शो भी जबरदस्त होने की उम्मीद है. इस शो को पिछले हफ्ते ही टेप कर लिया गया था. कंपनी ने इसे लेकर पहले ही कुछ ऐलान कर दिए थे. शो में स्टार पावर देखने को मिलेगी. Survivor Series को लेकर बिल्डअप भी होगा. मेंस और विमेंस वॉरगेम्स मैच को लेकर बवाल होना पक्का है. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.

WWE Survivor Series एलिमिनेशन मैच में आएगा मजा

SmackDown के एपिसोड में Survivor Series एलिमिनेशन मैच देखने को मिलेगा. MFT (सोलो सिकोआ, जेसी माटेओ, टामा टोंगा, टोंगा लोआ और टाला टोंगा) की टक्कर सैमी ज़ेन, शिंस्के नाकामुरा, रे फीनिक्स और मोटर सिटी मशीन गन्स (एलेक्स शैली और क्रिस सैबिन) से होगी. इनकी राइवलरी कुछ हफ्तों से चल रही है. उम्मीद है कि मैच में भी काफी मजा आएगा.

---विज्ञापन---

शो में चेल्सी ग्रीन का यूएस चैंपियनशिप सेलिब्रेशन भी होगा. हाल ही में उन्होंने जूलिया को हराकर दूसरी बार टाइटल अपने नाम किया है. इसके अलावा विमेंस वॉरगेम्स एडवांटेज मैच भी होगा. इस मुकाबले में भी काफी बवाल होने की उम्मीद है. वॉरगेम्स मैच में हिस्सा लेने वालीं सभी विमेंस स्टार्स का रिंग में ब्रॉल हो सकता है.

ये भी पढ़ें:-WWE में John Cena की एक्स गर्लफ्रेंड दोस्त को धोखा देकर क्यों बनीं विलेन? खुद किया बड़ा खुलासा

द लास्ट टाइम इज नाउट टूर्नामेंट के होंगे मैच

आगामी 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का अंतिम मुकाबला लड़ने वाले हैं. इसे लेकर सभी उत्साहित हैं. उनका आखिरी विरोधी चुनने के लिए 16 रेसलर्स के बीच टूर्नामेंट रखा गया है. SmackDown में इसके दो क्वार्टर फाइनल मैच होंगे. एलए नाइट का मुकाबला होगा. उनका मैच शेमस के साथ था लेकिन वह इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं. अब शो के दौरान ही तय किया जाएगा कि उनका विरोधी कौन होगा. इसके अलावा रोमन रेंस के भाई जे उसो की टक्कर रूसेव के साथ होगी.

ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 को लेकर Triple H का ब्लॉकबस्टर ऐलान, धमाकेदार थीम सॉन्ग को किया ऑफिशियल

First published on: Nov 28, 2025 08:58 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.