WWE SmackDown: WWE में इस समय WrestleMania 42 का सीजन चल रहा है. फैंस को लगातार सरप्राइज मिल रहे हैं. सभी वीकली एपिसोड बहुत महत्वपूर्ण हैं. इस हफ्ते WWE SmackDown का शो भी तगड़ा होने वाला है. कंपनी ने पहले ही बड़ी घोषणाएं कर दी थीं. 27 मार्च को होने वाला ब्लू ब्रांड का शो पिट्सबर्ग, पेनसिल्वेनिया के पीपीजी पेंट्स एरीना से लाइव आएगा. ट्रिपल एच द्वारा वहां पर बड़े तोहफे दिए जा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.
WWE SmackDown में होंगे बड़े मैच
SmackDown का शो तीन घंटे का होता है. ऐसे में फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिलते हैं. इस हफ्ते जेली रोल की टक्कर किट विल्सन के साथ होगी. रोल लंबे समय बाद मैच लड़ते हुए दिखाई देंगे. पिछले कुछ हफ्तों से इनकी राइवलरी चल रही है. निकी बैला और ब्री बैला का मुकाबला शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस के साथ तय किया गया है. इस मुकाबले में भी मजा आएगा. लैश लीजेंड और नाया जैक्स की दखलअंदाजी हो सकती है. जूलिया अपनी वुमेंस यूएस चैंपियनशिप को टिफनी स्ट्रेटन के खिलाफ डिफेंड करेंगी. इस बार टिफनी नई चैंपियन बन सकती हैं. कंपनी द्वारा उन्हें बड़ा पुश दिया जा सकता है. जेकब फाटू और ड्रू मैकइंटायर की खतरनाक राइवलरी चल रही है. दोनों ने अभी तक अपनी हदें पार की हैं. निक एल्डिस इनकी दुश्मनी को लेकर शो में बड़ा अपडेट देने के लिए तैयार हैं.
ये भी पढ़ें: Triple H के एरा में 12 साल बाद WWE में वापसी को तैयार हुआ दिग्गज, ब्लॉकबस्टर बयान देकर भरी हुंकार
रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स मचाएंगे बवाल
रैंडी ऑर्टन ने हाल ही में कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. कोडी अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को ऑर्टन के खिलाफ रेसलमेनिया 42 में डिफेंड करेंगे. रैंडी मौजूदा समय में खतरनाक लग रहे हैं. पिछले हफ्ते उन्होंने मैट कार्डोना का हाथ तोड़ दिया था. देखना होगा कि इस हफ्ते वो अपना अगला शिकार किसे बनाएंगे. कोडी को भी शो के लिए एडवर्टाइज किया गया है. वो आकर ऑर्टन के ऊपर हमला कर सकते हैं. दोनों के बीच ब्रॉल हो सकता है.
ये भी पढ़ें: ‘हाथ बंधे हुए थे’, WWE से निकाले गए Braun Strowman का फूटा गुस्सा, कंपनी के ऊपर लगाए आरोप
संबंधित खबरें
WWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
5 hrs agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
23 hrs agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
1 day agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
6 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
6 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
7 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
7 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार?
9 days agoरिटायरमेंट के बाद WWE दिग्गज Brock Lesnar की पहली तस्वीर आई सामने
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines