Brock Lesnar Return: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड काफी चौंकाने वाला रहा. वहां पर फैंस को बड़े सैगमेंट्स और मैच देखने को मिले. सबसे बड़ी बात है कि ब्रॉक लैसनर ने रिटायरमेंट से वापस आकर सभी को हैरान कर दिया. रेसलमेनिया 42 में वो रिटायर हो गए थे. अचानक उनके आने से सभी हैरानी में पड़ गए. सबसे बड़ी बात है कि लैसनर ने ओबा फेमी को चार लगातार एफ-5 लगाए. फेमी की इस बार हालत खराब हो गई थी. खैर WWE ने लैसनर के स्टेटस में अब बदलाव किया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
WWE ने ब्रॉक लैसनर को लेकर उठाया बड़ा कदम
Raw के एपिसोड में ओबा फेमी ने अपने ओपन चैलेंज के लिए एंट्री की. वो रिंग में आए और अचानक पीछे से ब्रॉक लैसनर ने आकर उन्हें एफ-5 लगा दिया. लैसनर ने इसके बाद तीन एफ-5 और फेमी को दिए. दरअसल रेसलमेनिया 42 में लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिंग के बीच में रख दिए थे. इसके बाद उन्होंने पॉल हेमन को गले लगाया और दर्शकों का अभिवादन किया. लैसनर ने इसके जरिए बताया कि वो संन्यास ले रहे हैं. WWE Raw में हुई घटना के बाद ये कंफर्म हो गया है कि लैसनर ने रिटायरमेंट नहीं लिया है. WWE ने अब उन्हें कंपनी की वेबसाइट पर पूर्व रेसलर्स की लिस्ट से वापस एक्टिव स्टार्स की लिस्ट में शामिल कर दिया है.
ये भी पढ़ें: SummerSlam 2026 से पहले WWE में आएगा तूफान! टूटकर बिखर सकती हैं ये 5 बड़ी टीमें
WWE Clash in Italy 2026 में होगा बड़ा मैच
Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को होने वाला है. फैंस इसे लेकर उत्साहित हैं. Raw के बैकस्टेज में पॉल हेमन ने एडम पीयर्स से कहा कि ब्रॉक लैसनर ने Clash in Italy 2026 में ओबा फेमी के खिलाफ रीमैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर दिया है. उन्होंने पीयर्स से कहा कि अब फेमी भी इस पर साइन करेंगे. अगले हफ्ते इन दोनों के बीच रीमैच का ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: Brock Lesnar की तरह 5 WWE दिग्गज जो रिटायरमेंट से वापस आकर फैंस को कर सकते हैं हैरान
संबंधित खबरें
12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
12 hrs agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, कोट-पैंट और चश्मे में नया लुक देख फैंस के उड़े होश!
17 hrs agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें? फैंस की खराब होगी नींद!
1 day agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान, 43 साल के रेसलर का होगा बुरा हाल!
5 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है? जानिए रोमन का मैच किससे होगा?
5 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
6 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, AEW ने भावुक पोस्ट डाल जताया शोक
6 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार? दिग्गज ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
8 days agoरिटायरमेंट के बाद WWE दिग्गज Brock Lesnar की पहली तस्वीर आई सामने, लंबी दाढ़ी में पहचानना हुआ मुश्किल
9 days agoWWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns ने जीत दर्ज कर तोड़ा फैंस का दिल, दिग्गज पर बेटे ने किया खतरनाक अटैक
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines