WWE Raw: WWE ने इस हफ्ते Raw के एपिसोड को मजेदार बनाने की पूरी कोशिश की. इस बार बड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का का दिल जीता. मेन इवेंट में भी खतरनाक मजा आया. रोमन रेंस ने इस बार जेकब फाटू से अपना बदला लिया. मजेदार बात ये है कि ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर ली है. उन्होंने ओबा फेमी को पीटा. Saturday Night’s Main Event को लेकर भी बिल्डअप हुआ. कुछ मैचों की घोषणाएं की गईं. आइए आपको बताते हैं कि Raw में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ.
रोमन रेंस का बदला
शुरुआत में इस हफ्ते जेकब फाटू ने द उसोज़ के ऊपर हमला किया. जे और जिमी उसो को बचाने के लिए रोमन रेंस आए. रेंस के ऊपर शुरू में फाटू हावी हुए. बाद में रेंस ने उसोज़ के साथ मिलकर फाटू पर कहर ढाया. रेंस ने स्पीयर और सुपरमैन पंच की बरसात फाटू के ऊपर की. वहीं उसोज़ ने सुपरकिक लगाए. बाद में फाटू ने ट्राइबल कॉम्बैट मैच के लिए रेंस को ललकारा. रेंस ने उनकी चुनौती स्वीकार कर ली. दोनों के बीच क्लैश इन इटली में रीमैच होगा.
यह भी पढ़ें: WWE रिंग में Brock Lesnar की फटी जींस, रौब दिखाने के चक्कर में हजारों लोगों के सामने हुई बेइज्जती
WWE Raw में हुए बड़े मुकाबले
शो में फिन बैलर और जेडी मैकडॉना के बीच स्ट्रीट फाइट मैच हुआ. इस मैच में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने दखल दिया. उन्होंने गलती से मैकडॉना को एफ-5 लगाया. इस वजह से बैलर को जीत मिल गई. सोल रुका और बैकी लिंच के बीच भी रेड ब्रांड में जुबानी जंग देखने को मिली. दोनों के बीच Saturday Night’s Main Event में मैच होने वाला है. वहीं एल ग्रांडे अमेरिकानो और लॉस अमेरिकानो ने जबरदस्त मुकाबले में द ऑरिजिनल ग्रांडे अमेरिकानो और लॉस अमेरिकानो हर्मानोस को हराया. ब्री बैला और पेज ने रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज को हराकर वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप रिटेन की.
ब्रॉक लैसनर की वापसी और मेन इवेंट
ब्रॉक लैसनर ने रिटायरमेंट से वापसी करते हुए ओबा फेमी के ऊपर हमला किया. उन्होंने फेमी को चार एफ-5 लगाए. फेमी की हालत खराब हो गई थी. बाद में पॉल हेमन ने बताया कि लैसनर ने क्लैश इन इटली में रीमैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है. लैसनर ने रेसलमेनिया 42 में रिटायरमेंट ले लिया था. एक तरह से कहा जाए तो वापस आकर उन्होंने फैंस को बड़ा धोखा दिया है. मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और ऑस्टिन थ्योरी के बीच मैच हुआ. इस मैच में लोगन पॉल ने दखअंदाजी की. मैच में रॉलिंस ने जीत हासिल की. मैच के बाद भी ब्रॉल जारी रहा. रॉलिंस को बचाने के लिए स्ट्रीट प्राफिट्स आए. बाद में ब्रॉन ब्रेकर ने आकर सभी तहस-नहस कर दिया.
यह भी पढ़ें: 5 कारण क्यों Triple H का WWE Clash in Italy 2026 में Roman Reigns vs Jacob Fatu रीमैच बुक करना बड़ी गलती है
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
2 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
5 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
6 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
6 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
7 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
11 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines