5 कारण क्यों Triple H का WWE Clash in Italy 2026 में Roman Reigns vs Jacob Fatu रीमैच बुक करना बड़ी गलती है

WWE Clash in Italy 2026 में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच कंपनी ने रीमैच बुक किया है. दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा. कुछ कारणों से ट्रिपल एच ने मुकाबले को तय कर बड़ी गलती कर दी है.

WWE
1 / 6
Clash in Italy

Roman Reigns vs Jacob Fatu: WWE Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को इटली में होने वाला है. कंपनी इस शो को खूब हाइप कर रही है. वहां पर बड़े मैच रखे गए हैं. रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच भी रीमैच होगा. इससे पहले दोनों का मैच बैकलैश में हुआ था. Clash in Italy 2026 में रेंस और फाटू के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा. इस मैच को लेकर भी फैंस उत्साहित दिख रहे हैं. यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों Clash in Italy में रोमन और फाटू के बीच रीमैच बुक करना बड़ी गलती है.

विज्ञापन

जेकब फाटू को नुकसान

जेकब फाटू को नुकसान2 / 6

जेकब फाटू का सिंगल रन बढ़िया चल रहा है. उन्हें सीधे रोमन रेंस के खिलाफ टाइटल मैच दिया गया. बैकलैश में वो हार गए हैं. Clash in Italy 2026 में भी शायद वो चैंपियन नहीं बन पाएंगे. कंपनी रेंस को हराने की गलती नहीं करेगी. इसका सीधा नुकसान फाटू होगा. लगातार दो बड़े मैच हारकर उनका मनोबल गिरेगा.

विज्ञापन

बड़े इवेंट के लिए बचाना चाहिए था मैच

बड़े इवेंट के लिए बचाना चाहिए था मैच3 / 6

रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच हमेशा से ही फैंस के लिए ड्रीम रहा है. इनके मैच को ट्रिपल एच ने समरस्लैम या किसी अन्य बड़े इवेंट के लिए बचाकर रखना चाहिए था. इससे कंपनी को ही फायदा मिलता. WWE ने बहुत जल्दबाजी कर दी है. ये फ्यूचर के लिए अच्छे संकेत नहीं है. इस वजह से भी मैच बुक करना बड़ी गलती है.

रोमन रेंस को नहीं होगा फायदा

रोमन रेंस को नहीं होगा फायदा4 / 6

जेकब फाटू के खिलाफ लगातार दो मैचों से रोमन रेंस को कोई फायदा नहीं हुआ है. पूरी राइवलरी में वो अभी तक कमजोर दिखे हैं. उन्हें द उसोज़ का सहारा लेना पड़ा है. फाटू ने अपना दबदबा कायम किया है. इस वजह से भी इनके बीच रीमैच बुक करना बड़ी गलती है. कंपनी को चैंपियन के बारे में भी सोचना चाहिए था.

विज्ञापन

ब्लडलाइन की स्टोरी अभी कोई नहीं देखना चाहता

ब्लडलाइन की स्टोरी अभी कोई नहीं देखना चाहता5 / 6

2020 से WWE में ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन चल रही है. रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस चैंपियन बने. इसके बाद लगा कि वो नए अवतार और नई राइवलरी में नज़र आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वो अभी भी ब्लडलाइन को स्टोरी को ही आगे बढ़ा रहे हैं. मौजूदा समय में इसे लेकर फैंस ज्यादा उत्साहित नहीं है. इस वजह से भी मैच बुक करना बड़ी गलती है.

मदद लेकर टाइटल रिटेन करेंगे रोमन रेंस

मदद लेकर टाइटल रिटेन करेंगे रोमन रेंस6 / 6

Clash in Italy 2026 में ट्राइबल कॉम्बैट मैच रखा गया है. इसमें कुछ भी हो सकता है. अब ये पूरी तरह क्लियर है कि रोमन रेंस का साथ देने लिए द उसोज़ आएंगे. रोमन फिर से उसोज़ की मदद से मैच जीत सकते हैं. ये चीज अब कोई नहीं देखना चाहता है. कंपनी ने इनकी स्टोरी में उसोज़ को डालकर गलत किया. ये भी एक बड़ा कारण है कि ट्रिपल एच ने मैच बुक करके बड़ी गलती की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन