WWE Raw: WWE में इस समय WrestleMania 42 का बिल्डअप चल रहा है. इस वजह से Raw और SmackDown के सभी एपिसोड महत्वपूर्ण हैं. इस हफ्ते Raw का शो भी जबरदस्त होने वाला है. कंपनी ने कुछ ऐलान पहले ही कर दिए थे. वॉशिंगटन के सिएटल स्थित क्लाइमेट प्लेज एरीना से लाइव आने वाले शो में टॉप स्टार्स अपने एक्शन से जलवा बिखेरेंगे. कहानियों को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया जाएगा. आइए आपको बताते हैं कि शो में इस हफ्ते क्या-क्या होगा.
WWE Raw में होंगे तीन बड़े मुकाबले
WWE Raw में तगड़े मुकाबले इस हफ्ते होंगे. खतरनाक रेसलर ओबा फेमी की टक्कर रूसेव के साथ होगी. फेमी ने अभी तक Raw और SmackDown में अपना दबदबा दिखाया. उन्हें कोई भी टक्कर नहीं दे पाया है. इस बार उन्हें कड़ी चुनौती मिल सकती है. रूसेव बहुत ही खूंखार रेसलर हैं. उनके पास बहुत अनुभव भी है. कई सालों से वो रेसलिंग कर रहे हैं. इन दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर्स गौंटलेट मैच भी होगा. लायरा वैल्किरिया, बेली, इयो स्काई, राकेल रॉड्रिगेज, ओस्का और आईवी नाईल के बीच टक्कर होगी. जो भी जीतेगा वो एजे ली को टक्कर देगा.
पेंटा ने पिछले हफ्ते Raw में डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर अपने करियर में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी. ऐसा लगता है कि अब वो फाइटिंग चैंपियन बनना चाहते हैं. इस हफ्ते वो अपने टाइटल को ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस मैच में तगड़ा हाई-फ्लाइंग एक्शन देखने को मिलेगा. अमेरिकानो रिंग में बहुत अच्छा काम करते हैं.
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट से संन्यास के बाद WWE में अंडरटेकर से भिड़ने वाले थे एंड्रयू फ्लिंटॉफ, आखिरी वक्त पर क्यों छोड़ दिया ऑफर?
सीएम पंक का भी दिखेगा जलवा
WWE Raw में सीएम पंक भी नज़र आएंगे. रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी चल रही है. पिछले हफ्ते दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी. पंक ने रेंस की धज्जियां उड़ा दी थीं. रेंस के पिता का जिक्र भी पंक ने किया. पंक ने कहा कि वो रेंस को उनके दिवंगत पिता के बगल में दफन करेंगे. इसके बाद रेंस को बहुत गुस्सा आया था. खैर इस हफ्ते भी रेंस के ऊपर पंक निशाना साधेंगे. पूरे WWE यूनिवर्स की नजरें उनके ऊपर होंगी.
ये भी पढ़ें:- WWE ने WrestleMania 42 के नाइट-1 और नाइट-2 के मेन इवेंट मैच का किया ऐलान, इन रेसलर्स की खुली किस्मत
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines