Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE को मिलेंगे 5 नए चैंपियन!, Roman Reigns-Brock Lesnar का आएगा तूफान, जानिए Raw में इस हफ्ते क्या होगा?

WWE Raw पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने कुछ मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया था. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी बवाल मचाएंगे. जानिए कौन से मैच रेड ब्रांड में होंगे.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 30, 2026 08:31
WWE Raw में होगा बवाल

WWE Raw: WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब बस तीन हफ्ते का समय रह गया है. कंपनी फाइनल प्लान की तरफ बढ़ रही है. मैच कार्ड भी तैयार किया जा रहा है. इसे देखते हुए Raw का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त होने वाला है. मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले शो में को लेकर फैंस में उत्साह बना हुआ है. कंपनी ने पहले ही कुछ बड़े ऐलान कर दिए थे. WrestleMania 42 का बिल्डअप होना तय है. आइए आपको बताते हैं कि शो में इस हफ्ते क्या-क्या होगा.

चार बड़े मैचों में मचेगा बवाल

Raw में इयो स्काई का मुकाबला राकेल रॉड्रिगेज के साथ होगा. इस मुकाबले लिव मॉर्गन और स्टेफनी वकेर की दखलअंदाजी हो सकती है. पेंटा ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज दिया है. देखना होगा कि कौन आकर उन्हें चुनौती पेश करेगा. द उसोज़ अपनी वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप को द विज़न के खिलाफ डिफेंड करेंगे. जे और जिमी उसो की इस बार हार हो सकती है. वहीं लैश लीजेंड और नाया जैक्स वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को बेली और और लायरा वैल्किरिया के खिलाफ दांव पर लगाएंगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘किसी को नहीं पता था Brock Lesnar जीतेंगे’, Undertaker की WWE WrestleMania स्ट्रीक के अंत पर दिग्गज का खुलासा

---विज्ञापन---

टॉप स्टार्स का दिखेगा जलवा

Raw के लिए ब्रॉक लैसनर को भी एडवर्टाइज किया गया है. रेसलमेनिया 42 में उनका मैच ओबा फेमी के साथ होने वाला है. अभी तक लैसनर के ऊपर फेमी का दबदबा देखने को मिला है. लगातार दो हफ्ते फेमी ने द बीस्ट को धराशाई किया है. रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच भी सैगमेंट रेड ब्रांड में होने वाला है. पिछले हफ्ते रेंस ने पंक के ऊपर खतरनाक हमला किया था. इस दौरान उसोज़ भी वहां पर मौजूद थे. पंक अब बदले के मूड में होंगे. रेंस और पंक के बीच तगड़ा ब्रॉल हो सकता है.

ये भी पढ़ें: WWE ने अगले हफ्ते Raw के लिए ब्लॉकबस्टर टाइटल मैच का किया ऐलान, चैंपियन ने खुद दी पूरे रोस्टर को खुली चुनौती

First published on: Mar 30, 2026 08:30 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.