WWE ने अगले हफ्ते Raw के लिए ब्लॉकबस्टर टाइटल मैच का किया ऐलान, चैंपियन ने खुद दी पूरे रोस्टर को खुली चुनौती

WWE Raw का अगले हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त होने वाला है. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर को भी एडवर्टाइज किया गया है. अब एक और चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर दिया गया है. आइए आपको बताते हैं कि कौन सा टाइटल दांव पर लगेगा.

WWE

WWE Raw में होगा बड़ा मैच

WWE Raw: WWE में इस समय WrestleMania 42 की तैयारियां जबरदस्त अंदाज में चल रही है. वीकली एपिसोड में कहानियों को आगे बढ़ाया जा रहा है. कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. 30 मार्च को होने वाला Raw का एपिसोड बहुत जबरदस्त होने वाला है. कंपनी ने शो के लिए पहले से बड़े स्टार्स की घोषणा कर दी है. बड़ी बात ये है कि अब एक टाइटल मैच भी जोड़ दिया गया है. पेंटा अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे.

विज्ञापन

WWE Raw में होगा बड़ा मैच

पेंटा ने पिछले साल की शुरुआत में WWE में अपना डेब्यू किया था. इसके बाद से ही वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के पीछे लगे हुए थे. कंपनी ने लंबे समय बाद उन्हें मौका दिया. हाल ही में 2 मार्च को पेंटा ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर अपने करियर में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. अब वो फाइटिंग चैंपियन बनना चाहते हैं. Raw का आगामी एपिसोड दुनिया के सबसे फेमस एरीना मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाला है. WWE द्वारा हमेशा वहां पर बड़े सरप्राइज दिए जाते हैं. पेंटा ने सोशल मीडिया के जरिए चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज दिया है. कोई भी आकर उनके खिलाफ लड़ सकता है. पेंटा ने कहा, “03/30/26 न्यूयॉर्क MSG आईसी चैंपियनशिप ओपन चैलेंज क्योंकि मुझे किसी से डर नहीं लगता है. Raw धमाकेदार होने वाला है. पेंटा का रोड टू रेसलमेनिया शुरू हो गया है”.

विज्ञापन

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी करेंगे एंट्री

मौजूदा समय में रोड टू रेसलमेनिया 42 जबरदस्त चल रहा है. मैडिसन स्क्वायर गार्डन में अगले हफ्ते रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी आएंगे. रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस का मैच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सीएम पंक के साथ होने वाला है. दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. दोनों पर्सनल भी हो गए हैं. पिछले हफ्ते रेंस ने पंक के ऊपर हमला किया था. वहीं लैसनर का मैच ओबा फेमी के साथ तय हुआ है. अभी तक फेमी का दबदबा देखने को मिला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ