'किसी को नहीं पता था Brock Lesnar जीतेंगे', Undertaker की WWE WrestleMania स्ट्रीक के अंत पर दिग्गज का खुलासा

WWE WrestleMania 30 में ब्रॉक लैसनर ने द अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़कर सभी को हैरान कर दिया था. इसे लेकर आज भी रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा चलती रहती है. अब दिग्गज माइकल कोल ने इस घटना पर बड़ा खुलासा किया है.

WWE

WWE दिग्गज का बड़ा बयान

The Undertaker: WWE WrestleMania 30 में एक चौंकाने वाली चीज हुई थी, जिसे आज भी फैंस याद करते हैं. ब्रॉक लैसनर ने पूरी दुनिया को हैरान करते हुए द अंडरटेकर की ऐतिहासिक 21-0 की स्ट्रीक खत्म की थी. इसे लेकर हमेशा चर्चा बनी रहती है. किसी ने नहीं सोचा था कि लैसनर ये कारनामा करेंगे. सबसे बड़ी बात है कि किसी को इसके बारे में पता नहीं था. कहा जाता है कि विंस मैकमैहन ने अंतिम समय में ये कदम उठाया था. खैर अब दिग्गज कमेंटेटर माइकल कोल ने टेकर की स्ट्रीक को लेकर कुछ बड़े खुलासे किए हैं.

विज्ञापन

WWE दिग्गज माइकल कोल ने क्या कहा?

ब्रॉक लैसनर ने जब द अंडरटेकर की स्ट्रीक खत्म की, तब कमेंट्री टेबल पर माइकल कोल ही मौजूद थे. उन्होंने भी अपना सिर पकड़ लिया था. हाल ही में The Sal Licata Show में गेस्ट बनकर कोल आए. वहां पर उन्होंने टेकर की स्ट्रीक को लेकर कहा, “मुझे 80 प्रतिशत बातें पता होती हैं कि क्या होने वाला है. फैंस को समझाने के लिए मुझे बातें जाननी पड़ती हैं. रेसलमेनिया में अगर जरूरत ना हो तो मैं कुछ जानना पसंद नहीं करता हूं. सुपरडोम में एक भी इंसान ऐसा नहीं था जिसने सोचा हो कि अंडरटेकर हार जाएंगे. हर किसी का मानना था कि या तो वो बिना हारे रिटायर हो जाएंगे. ये भी सोचा गया था कि हो सकता है कि उन्हें कोई युवा रेसलर हराए. किसी को नहीं पता था कि लैसनर जीतने वाले हैं. मुझे लगता है कि मैच का अंत बीच में बदल दिया गया था”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: महिला रेसलर ने WWE में Roman Reigns के पार्ट-टाइम शेड्यूल का उड़ाया मजाक, फैंस पर भी लगाए गंभीर आरोप

ब्रॉक लैसनर ने भी दिया था बयान

हाल ही में ब्रॉक लैसनर ने भी कहा था कि द अंडरटेकर की स्ट्रीक के अंत का निर्णय उनका नहीं था. Spittin Chiclets को दिए गए इंटरव्यू में द बीस्ट ने कहा, “ये एक बिजनेस है. टेकर के मामले में ये फैसला मेरे हाथ में नहीं था. विंस मैकमैहन ने ये काम किया. उस समय लोगों को भरोसा दिलााते हुए कोई टेकर की स्ट्रीक छीन सकता था, तो वो मैं था. बहुत से लोग इस बात से नाराज हैं कि ये मैं हूं, लेकिन मेरा फैसला नहीं था. मैं अंडरटेकर को सलाम करता हूं. वो शानदार इंसान हैं. मैंने उनके साथ कई साल तक काम किया है. वो मेरे मेंटर रहे हैं. उनकी स्ट्रीक खत्म करने का फैसला अंतिम समय में लिया गया था”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: करियर खत्म! WWE दिग्गज John Cena की एक्स गर्लफ्रेंड मैच के दौरान चोटिल, WrestleMania 42 से हो सकती है छुट्टी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ