हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE SummerSlam में John Cena की हार के बाद हुआ बड़ा बदलाव! Triple H का चौंकाने वाला कदम

SummerSlam के समापन के बाद WWE ने एक बड़ा बदलाव किया है। जॉन सीना की हार के बाद चैंपियनशिप के नाम में बदलाव देखने को मिल गया है। यह जानकर फैंस को जरूर हैरानी होगी।

विज्ञापन
चैंपियनशिप के नाम में बदलाव (Image via WWE.com)

WWE Makes Big Change: WWE SummerSlam 2025 में जॉन सीना की बादशाहत का अंत देखने को मिल गया। कोडी रोड्स उन्हें हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने में सफल हुए। अब सीना की हार के बाद ट्रिपल एच का चौंकाने वाला कदम देखने को मिला है। उन्होंने टॉप चैंपियनशिप के नाम में बदलाव कर दिया है।

WWE ने किया बहुत बड़ा बदलाव

WrestleMania 38 में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप को यूनिफाइड कर दिया। इसी के बाद उन्हें अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में पुकारा जाता था। कोडी रोड्स ने जब पिछले साल यह टाइटल जीता, तो यूनिवर्सल शब्द को चैंपियनशिप के नाम से हटा दिया गया और इसे सिर्फ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के नाम से जाना जाता था। अब ट्रिपल एच ने अनडिस्प्यूटेड शब्द को भी हटा दिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर इसे सिर्फ WWE चैंपियनशिप बुलाया जा रहा है।

कोडी रोड्स ने जॉन सीना को कैसे हराया?

कोडी रोड्स और जॉन सीना के बीच SummerSlam 2025 की नाईट 2 में मैच हुआ। यह दोनों मेन इवेंट में नजर आए और उन्होंने काफी प्रभावित किया। अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए हुए इस स्ट्रीट फाइट मैच में दोनों ने सारी हदें पार की। उन्होंने अलग-अलग हथियारों का उपयोग किया और वो पूरे स्टेडियम में अलग-अलग जगह लड़ते हुए नजर आए। जॉन सीना ने अंत में रोड्स के फिनिशर्स पर भी किकआउट किया। अमेरिकन नाईटमेयर ने सीना को टेबल पर कोडी कटर दिया और फिर क्रॉस रोड्स लगाकर पिन करते हुए जीत प्राप्त की। इसी के साथ रोड्स चैंपियन बन गए।

विज्ञापन

क्या होगा कोडी रोड्स का अगला कदम?

कोडी रोड्स ने चैंपियनशिप जीतकर फैंस को खुश कर दिया और जॉन सीना ने भी उनका पूरी तरह से सम्मान किया। इन सभी चीजों के बावजूद अमेरिकन नाईटमेयर के लिए अब चीजें मुश्किल होने वाली हैं। उन्हें SmackDown में नए चैलेंजर मिल सकते हैं। SummerSlam में ड्रू मैकइंटायर को जीत मिली थी और वो शुरुआती चैलेंजर के रूप में अच्छा विकल्प रह सकते हैं। इसके अलावा डेमियन प्रीस्ट, एलिस्टर ब्लैक, द मिज़ और अंकल हाउडी भी चैलेंजर रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- खूंखार WWE रेसलर Jacob Fatu ने अपने दुश्मन को बताया असली हीरो, इस चीज का दिया श्रेय

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola