News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
WWE: पिछले साल जून में जेकब फाटू ने WWE रिंग में डेब्यू किया था. इसके बाद से अभी तक उन्होंने जबरदस्त काम किया है. ब्लडलाइन स्टोरी को ऊपर ले जाने में उनका बड़ा रोल रहा. फाटू का रिंग में क्रूरता भरा किरदार सभी को पसंद आता है. उनकी इनर्जी भी गजब की है. बहुत कम समय में वह कंपनी के टॉप स्टार्स की लिस्ट में आ गए हैं. फाटू शुरुआत में प्रोमो कम देते थे. उनका माइक स्किल कुछ खास नहीं था. हालांकि, अब वह कुछ हद तक सही हो गए हैं. खैर फाटू ने अपनी इस सफलता के लिए अपने दुश्मन को ही क्रेडिट दिया है.
Cheap Heat को दिए गए इंटरव्यू में जेकब फाटू ने अपनी माइक स्किल के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि कैसे पूर्व ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ ने उनकी मदद की. फाटू ने बताया,”मुझे किसी चीज की उम्मीद नहीं थी. मैं बस अपने किरदार, जगह और काम करने के लिए बड़ा हुआ हूं. मैं हद पार करने की कोशिश नहीं करता. बात करना मेरी सबसे बड़ी कमजोरी थी. इंडीज में गाली करके बच जाते थे. मैं बात करने में सहज नहीं था. उन्होंने मुझे बोलने देना शुरू कर दिया. मुझे याद है टामा ने मुझसे कहा था कि बस अपनी तरह बोलो. ट्रिपल एच को सलाम. सोलो सिकोआ ने मेरे प्रोमोज में वाकई में बहुत मदद की. उनकी वजह से ही मेरा माइक स्किल सही हुआ”.
SummerSlam 2025 में जेकब फाटू और सोलो सिकोआ के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए स्टील केज मैच हुआ था. दोनों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. खासतौर पर फाटू ने एक बार फिर सभी को प्रभावित किया. पूरे मुकाबले में वह हावी रहे. सोलो सिकोआ के अन्य साथियों की वजह से उन्हें नुकसान हुआ. खासतौर पर अंत में टाला टोंगा ने दरवाजे पर लात कर फाटू को धराशाई कर दिया था. इसका फायदा सिकोआ ने उठाया और केज से बाहर निकल कर अपना टाइटल रिटेन कर लिया. अब देखना होगा कि उनकी राइवलरी में क्या नया होता है.
ये भी पढ़ें:- 3 फेमस सुपरस्टार्स जिनका Triple H ने WWE करियर लगभग बर्बाद कर दिया है
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।