हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Randy Orton, Cody Rhodes नहीं... इस रेसलर को करना चाहिए John Cena को रिटायर, WWE दिग्गज का सुझाव

जॉन सीना अपने करियर के आखिरी कुछ महीनों में हैं और दिसंबर में वो रिटायर हो जाएंगे। जॉन सीना का आखिरी विरोधी कौन होगा? यह सवाल फैंस के मन में है और अब WWE दिग्गज ने एक शानदार सुझाव दिया है।

विज्ञापन
कौन होगा जॉन सीना का आखिरी विरोधी? (Image via WWE.com)

John Cena Last Opponent: जॉन सीना अपने रिटायरमेंट टूर पर हैं और दिसंबर 2025 में इसका समापन देखने को मिलेगा। जॉन का रेसलिंग करियर ऐतिहासिक रहा है और इसी वजह से जब वो रिटायर होंगे, तो यह एक बड़ा पल रहेगा। फैंस उन्हें अलग-अलग रेसलर्स के खिलाफ अपना आखिरी मैच लड़ते हुए देखना चाहते हैं। अब WWE दिग्गज बुली रे ने बताया कि सीना को रिटायर करने के लिए सबसे अच्छे रेसलर ब्रॉन ब्रेकर होंगे।

ब्रॉन ब्रेकर को करना चाहिए जॉन सीना का करियर खत्म

बस्टेड ओपन पॉडकास्ट पर हाल ही में बुली रे ने जॉन सीना के लिए परफेक्ट रिटायरमेंट मैच के बारे में बात की। उन्हें लगता है कि रैंडी ऑर्टन, कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस पहले ही अपनी छाप छोड़ चुके हैं। इन रेसलर्स को सीना के करियर को खत्म करने से कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने ब्रॉन ब्रेकर को सबसे बेहतरीन विकल्प बताया। बुली ने कहा, ‘ब्रॉन ब्रेकर… मैं सैथ रॉलिंस को जॉन सीना के साथ नहीं देखना चाहता। मैं रैंडी ऑर्टन या कोडी रोड्स को भी जॉन के खिलाफ नहीं चाहता।’

क्यों हैं ब्रॉन ब्रेकर सबसे अच्छा विकल्प?

बुली रे ने पॉडकास्ट पर बताया कि जॉन सीना का रिटायरमेंट मैच काफी बड़ा पल होगा और जो भी उनके खिलाफ रिंग में होगा, उसे फायदा होगा। इसी वजह से वो ब्रॉन ब्रेकर को सीना से लड़ते हुए देखना चाहते हैं। WWE दिग्गज ने कहा, ‘मैं किसी ऐसे व्यक्ति को देखना चाहता हूं, जिसे फायदा हो। कारण यह है कि रिटायरमेंट एक बड़े मोमेंट की तरह होगा। यह काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। जब बेल बजेगी और आप जॉन सीना के खिलाफ आखिरी मैच में उनके सामने खड़े होंगे, तो यह बड़ा पल होगा। जब जॉन सीना करियर का अंत करेंगे, तो आप रिंग में उनके खिलाफ रहेंगे।’

विज्ञापन

जॉन सीना का WWE में अगला मैच किससे है?

जॉन सीना अपने रिटायरमेंट टूर पर अलग-अलग रेसलर्स का सामना कर रहे हैं। WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Clash in Paris है, जिसका आयोजन 31 अगस्त 2025 को देखने को मिलेगा। इस शो में लोगन पॉल के खिलाफ उनकी भिड़ंत देखने को मिलेगी। यह मैच कमाल का साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:- Vince McMahon ने WWE में Roman Reigns का पहला वर्ल्ड टाइटल रन किया था बर्बाद, दिग्गज का खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola