19 WWE रेसलर्स और 5 मैच, Money in the Bank में दिग्गज बिखेरेंगे जलवा, ऐसा होगा फाइनल मैच कार्ड
WWE Money in the Bank को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. शो के लिए कंपनी ने बड़े मैच बुक किए हैं. टॉप रेसलर्स अपने एक्शन से सभी का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में कौन-कौन से मैच होंगे.

WWE Money in the Bank: WWE Money in the Bank का मंच तैयार हो चुका है. फैंस को 10 अक्टूबर (भारत में 11 अक्टूबर) को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. ट्रिपल एच एक बड़ा इवेंट देने के लिए तैयार हैं. शो में बड़े सरप्राइज देखने को मिलेंगे. रोमन रेंस का भी मैच होगा. वो अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड करने वाले हैं. मेंस और वुमेंस लैडर मैच भी तगड़ा होने वाला है. देखना होगा कि ब्रीफकेस कौन जीतेगा. कुछ रेसलर्स की इवेंट में वापसी भी हो सकती है. सबसे बड़ी बात है कि मैच कार्ड तैयार हो चुका है. आइए आपको बताते हैं कि शो में कौन-कौन से तगड़े मैच होने वाले हैं.
मेंस लैडर मैच में मचेगा बवाल
2 / 6मेंस लैडर मैच बहुत ही खतरनाक होने वाला है. ब्रॉन ब्रेकर, जे'वॉन एवंस, ट्रिक विलियम्स, पेंटा, सीएम पंक और केविन ओवेंस इस मैच में हिस्सा लेने वाले हैं. मैच में खूब बवाल मचने की उम्मीद जताई जा रही है. इस मुकाबले को कोई भी जीत सकता है. वैसे जीत के प्रबल दावेदार ब्रेकर माने जा रहे हैं. पेंटा को भी अंतिम समय में जीत मिल सकती है. वो भी सभी को चौंका सकते हैं. जो भी जीतेगा उसे फ्यूचर में वर्ल्ड टाइटल जीतने का मौका मिलेगा. (Photo: WWE.com)
वुमेंस लैडर मैच
3 / 6वुमेंस लैडर मैच में भी खूब बवाल मचने की उम्मीद जताई जा रही है. इस बार युवा स्टार्स को मौका दिया गया है. मैच में सोल रुका, लोला वाइस, जेसी ज़ेन, रॉक्सन परेज, लैश लीजेंड और टिफनी स्ट्रेटन मुकाबले में हिस्सा लेने वाली हैं. सभी तगड़ा एक्शन दिखाने में माहिर हैं. परेज इस मुकाबले में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं. कुछ रिपोर्ट्स में लीजेंड का नाम भी दिया गया है. वो भी ब्रीफकेस जीत सकती है. (Photo: WWE.com)
ओबा फेमी का होगा तगड़ा मैच
4 / 6शो में ओबा फेमी भी एक्शन में नज़र आएंगे. उनका मैच ब्रॉन्सन रीड के साथ होने वाला है. दोनों की राइवलरी तगड़ी चल रही है. दोनों एक-दूसरे को हराने का दावा भी कर चुके हैं. इस मैच में द विज़न की दखलअंदाजी भी देखने को मिलेगी. फेमी को उन सभी से सावधान रहना होगा. फेमी के लिए ये साल अभी तक बढ़िया रहा है. देखना होगा कि वो रीड के खिलाफ जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं. (Photo: WWE.com)
वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच
5 / 6मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट में वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी मैच होगा. स्टेफनी वकेर अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप को बैकी लिंच और लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड करेंगी. ये मैच भी काफी खतरनाक होने वाला है. स्टेफनी ने खुद कहा है कि वो दोनों से भिड़ना चाहती हैं. रेड ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया. इस मैच में ऐसा लग रहा है कि स्टेफनी अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगी. हालांकि मुकाबले में कुछ भी हो सकता है.(Photo: WWE.com)
रोमन रेंस का मैच
6 / 6मनी इन द बैंक में रोमन रेंस का मैच भी होना है. रोमन अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों की राइवलरी अभी तक जबरदस्त रही है. नाइट का दबदबा देखने को मिला है. रेंस इस मैच में जीत के प्रबल दावेदार हैं. कंपनी ने इस मैच को लेकर एक बड़ा ऐलान भी किया है. ये मैच शो की शुरुआत में ही हो जाएगा. मेन इवेंट में इस मैच को नहीं कराया जाएगा. (Photo: WWE.com)