हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

SummerSlam 2026 से पहले दिग्गज के निधन से WWE में शोक की लहर, The Rock के दादा से सीखी थी रेसलिंग

WWE SummerSlam 2026 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. इससे पहल एक दिग्गज के निधन की खबर सामने आई है. उनके परिवार ने इस बात की पुष्टि कर दी है. आइए आपको बताते हैं कि उन्हें लेकर क्या बयान सामने आया है.

विज्ञापन
WWE दिग्गज का निधन (Photo: WWE.com)

WWE Legend Death: WWE में इस समय SummerSlam 2026 की तैयारियां चल रही हैं. बड़े मुकाबले बुक किए जा रहे हैं. ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस जैसे दिग्गज शो में एक्शन दिखाने के लिए तैयार हैं. खैर इससे पहले एक बुरी खबर सामने आ रही है. WWE दिग्गज का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस न्यूज के बाद रेसलिंग वर्ल्ड में शोक की लहर छा गई है. फेमस रेसलर की फैमिली ने उनके इस दुनिया से चले जाने के बारे में सबसे पहले जानकारी दी.

WWE दिग्गज का निधन

आपको बता दें कि शिवा आफी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. 1980 के दशक में उन्होंने WWE में जबरदस्त काम किया था. बहुत कम समय में वो फैंस के बीच छा गए थे. WWE में आने से पहले ही उन्होंने रेसलिंग वर्ल्ड में अपना नाम बना लिया था. उनका समोअन अंदाज सभी को खूब पसंद आता था. शिवा ने स्टंटमैन और बॉडीगार्ड के रूप में भी काम किया है. आपको बता दें शिवा को WWE दिग्गज द रॉक के दादा पीटर माइविया ने ट्रेनिंग दी थी. अफी ने रिंग में अपना जलवा 1990 के दशक तक दिखाया था. दिग्गज रिक फ्लेयर के साथ भी उन्होंने रिंग में अपना दम दिखाया था.

ये भी पढ़ें: Roman Reigns और Seth Rollins हैं अरबों के मालिक, जानिए WWE SummerSlam 2026 से पहले दोनों की नेटवर्थ

विज्ञापन

परिवार ने दी जानकारी

Book Pro Wrestlers ने सोशल मीडिया पर बताया कि आफी की फैमिली ने उनके निधन की पुष्टि की है. पोस्ट में कहा गया, “हमें ये जानकर दुख हुआ कि आफी का निधन हो गया है. उनकी फैमिली ने इसकी पुष्टि की है. शिवा ने बॉडीगार्ड, स्टंटमैन और रेसलर के रूप में शानदार जिंदगी बिताई. उन्होंने लोगों से खूब सम्मान हासिल किया. सभी ने उन्हें हमेशा एक चहेते इंसान के रूप में याद किया”.

ये भी पढ़ें: 18 जुलाई को होने वाले WWE Saturday Night’s Main Event का फाइनल मैच कार्ड, Roman Reigns की होगी धमाकेदार एंट्री

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola