Samoa Joe: AEW Full Gear इवेंट बहुत ही जबरदस्त रहा. शो में एक से बढ़कर एक तगड़े मुकाबले देखने को मिले. इसके अलावा नए चैंपियन भी फैंस को मिले. आप सभी जानते हैं कि WWE दिग्गज समोआ जो 2022 से AEW में काम कर रहे हैं. WWE में पहले उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई थी. AEW में भी कंपनी द्वारा उन्हें पुश दिया गया है. Full Gear में वह AEW के नए चैंपियन बन गए हैं. इस बार टोनी खान के प्रमोशन ने उनके ऊपर भरोसा जताकर बड़ा कदम उठाया है.
AEW Full Gear इवेंट में हुआ तगड़ा मैच
AEW Full Gear के मेन इवेंट में कंपनी ने तगड़ा मैच रखा हुआ था. हैंगमैन पेज ने AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप समोआ जो के खिलाफ डिफेंड की. यह स्टील केज मैच था तो तबाही मचना तय था. आपको बता दें कि पेज और समोआ पिछले महीने तक दोस्त हुआ करते थे. जे ने ही पेज के ऊपर टर्न लेकर उन्हें धोखा दे दिया था. जो और पेज के बीच इस बार खूनी और क्रूर मुकाबला हुआ. दोनों ने अपनी सारी हदें पार कीं.
पेज और जो पूरे मुकाबले में ज्यादातर बराबरी पर ही रहे. ऐसा लग रहा था कि मैच में किसी की भी जीत हो सकती है. पेज ने समोआ को दो मौकों पर पिन भी किया लेकिन रेफरी बेहोश हो गए थे. इस दौरान कात्सूयोरी सिबाता ने केज में आने की कोशिश की लेकिन एडी किंग्सटन ने उन्हें रोक दिया. केज का दरवाजा पावरहाउस हॉब्स ने खोल दिया. यह सभी जो की मदद कर रहे थे. इन्हें पेज ने बाहर का रास्ता दिखा दिया. पेज की मदद करने के लिए हुक बाहर आए. हालांकि, उन्होंने अपने टाइटल से ही पेज के मुंह पर मार दिया. वहां से पता चला कि हुक द ऑप्स के नए सदस्य हैं. पेज इसके बाद उठ नहीं पाए. समोआ ने उन्हें धराशाई करते हुए AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की.
ये भी पढ़ें:-पूर्व WWE स्टार ने AEW में नया चैंपियन बनकर रचा इतिहास, 11 रेसलर्स को धराशाई कर रिंग में मचाया गदर
समोआ जो दूसरी बार बने चैंपियन
समोआ जो ने एडम पेज के 133 दिनों के टाइटल रन का अंत किया. जो ने दूसरी बार AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की. ऐसा करने वाले कंपनी में बहुत कम रेसलर्स हैं. इससे पहले सीएम पंक, जॉन मोक्सली और एडम पेज ही यह कारनामा कर पाए हैं. समोआ ने इससे पहले 2023 के अंत में इस टाइटल को जीता था. अब देखना होगा कि उनका टाइटल रन आगे कैसा रहेगा.
ये भी पढ़ें:-28 साल का यंग सुपरस्टार WWE में लेगा John Cena की जगह, हॉल ऑफ फेमर ने की भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines