John Cena: WWE में जॉन सीना के अब कुछ ही दिन बचे हैं. आगामी 13 दिसंबर को वह Saturday Night’s Main Event में अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. उनका आखिरी विरोधी चुनने के लिए 16 स्टार्स का टूर्नामेंट रखा गया है. सीना अब इस पल को खूब जीना चाहते हैं. वह हर किसी को अपनी तरफ से प्यार दे रहे हैं. आप सभी जानते हैं कि भारत में भी सीना की फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी है. हर कोई उनसे प्यार करता है. सीना भी कई बार भारत चुके हैं. अपने रिटायरमेंट से पहले 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने भारतीय फैंस को खास संदेश दिया है.
WWE दिग्गज जॉन सीना ने क्या कहा?
जॉन सीना ने WWE इंडिया द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में कहा,”नमस्ते भारत में सभी WWE फैंस. मैं बस एक सेकेंड का समय निकाल कर अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं. यह बताना चाहता हूं कि इन 23 सालों में आपके समर्थन के लिए मैं कितना आभारी हूं. क्योंकि अब आखिरी समय आ गया है, हम प्रदर्शनों का नंबर कम कर रहे है और इस रिटायरमेंट टूर के दरवाजे को बंद कर रहे हैं. मैं बस एक सेकेंड का टाइम निकाल कर यह कहना चाहता हूं कि मैं उतना मजबूत हूं जितना आप मुझे समर्थन देते हैं.”
सीना ने आगे कहा,”मुझे दशकों से ज्यादा समय तक भारत के सभी WWE फैंस ने इतना जबरदस्त समर्थन दिया है. मैं आपके बिना यहां नहीं हो पाता. अब जब हम अध्याय खत्म कर रहे हैं, मैं बस आपको बताना चाहता हूं कि कितना आभारी हूं. आप इस सफर में हमेशा मेरे साथ रहे. बहुत शुक्रिया.”
ये भी पढ़ें:-3 बड़ी गलतियां जो Triple H ने WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में करके फैंस का दिल तोड़ दिया
WWE Survivor Series 2025 में किसके साथ होगा जॉन सीना का मैच?
Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित लग रहे हैं. जॉन सीना भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगे. अंतिम बार वह इस पीएलई का हिस्सा होने वाले हैं. सीना अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करेंगे. पिछले हफ्ते ही सीना ने मिस्टीरियो को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. अब दोनों के बीच रीमैच देखने को मिलेगा.
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines