---विज्ञापन---

WWE

जब हल्की आंख बंद करेंगे तो WWE दिग्गज John Cena में बदल जाएगा चीजबर्गर, देखिए मजेदार तस्वीर

WWE में मौजूदा समय में जॉन सीना धमाल मचा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी वह खूब छाए रहते हैं. अब उनका एक ऑप्टिकल भ्रम काफी वायरल हो रहा है.

Author Written By: News24 हिंदी Updated: Jul 8, 2025 12:41
जॉन सीना

WWE: WWE में जॉन सीना का इस समय रिटायरमेंट टूर चल रहा है. Elimination Chamber 2025 में उन्होंने हील टर्न लिया था. WrestleMania 41 में सीना ने कोडी रोड्स को हराकर अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड टाइटल जीता. सीना 2025 के अंत में अपना अंतिम मैच लड़ेंगे. आप जानते हैं कि दिग्गज की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. दुनिया भर से उन्हें प्यार मिलता है. सीना का सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल भ्रम खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक चीजबर्गर सीना में बदल जाता है. इस मजेदार चीज को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.

जॉन सीना का हैरान कर देने वाला ऑप्टिकल भ्रम

आप जानते हैं कि स्टार्स को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा कई चीजें पोस्ट की जाती हैं. जॉन सीना के साथ भी कुछ ऐसा ही इस बार हुआ. दरअसल एक एक्स यूजर “FirstNameJ0hn” ने जॉन सीना का ऑप्टिकल भ्रम साझा किया है जो तुरंत ही वायरल हो गया. यह भ्रम एक चीजबर्गर को दर्शा रहा है. अगर आप अपनी आंखें थोड़ा बंद करेंगे तो चीजबर्गर सीना के चेहरे में बदल जाता है.

---विज्ञापन---

WWE SummerSlam 2025 में किसके साथ होगा जॉन सीना का मैच

SummerSlam 2025 का आयोजन 2 और 3 अगस्त को होगा. पहली बार यह प्रीमियम लाइव इवेंट दो दिन का होने वाला है. वहां पर जॉन सीना एक्शन में नज़र आएंगे. उनका कोडी रोड्स के साथ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. कोडी ने हाल ही में Night of Champions 2025 में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रैंडी ऑर्टन को हराया था. शर्त के मुताबिक उन्हें SummerSlam 2025 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिला. ट्रिपल एच ने पिछले हफ्ते कोडी और सीना के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया.

ये भी पढ़ें:-WWE Evolution में 8 विमेंस स्टार्स ताबड़तोड़ एक्शन के लिए तैयार, टाइटल मैच तय, इतिहास रचने का मौका

First published on: Jul 08, 2025 12:41 PM

संबंधित खबरें