हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में रिटायरमेंट पर अपमान होने के बाद Triple H के साथ कैसा है Goldberg का रिश्ता? दिग्गज का खुलासा

WWE दिग्गज गोल्डबर्ग ने रिटायरमेंट मैच के साथ अपने करियर को अलविदा कह दिया है. अब उन्होंने ट्रिपल एच को लेकर बड़ा बयान दिया है. जानिए दिग्गज ने क्या कहा.

विज्ञापन
WWE

WWE: WWE में एक युग का अंत हो गया है. गोल्डबर्ग ने हाल ही में रिटायरमेंट मैच लड़कर करियर खत्म किया. Saturday Night’s Main Event में गोल्डबर्ग का मैच गुंथर के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए हुआ था. दोनों के बीच करीब 15 मिनट का मैच रहा. अंत में गुंथर ने गोल्डबर्ग को हराकर टाइटल रिटेन किया. खैर शो के बाद ट्रिपल एच विवादों में आ गए. दरअसल WWE ने गोल्डबर्ग की फेयरवेल स्पीच को लाइव ना दिखाकर बीच में ही काट दिया. इस बात से फैंस गुस्से में आ गए थे. गोल्डबर्ग ने अब द गेम के साथ अपने रिलेशन को लेकर बयान दिया है.

WWE दिग्गज गोल्डबर्ग ने क्या कहा?

वैसे WWE ने गोल्डबर्ग की रिटायरमेंट स्पीच बीच में काट कर उनका अपनाम किया. यह बात खुद गोल्डबर्ग ने भी कही कि उन्हें बहुत गुस्सा आया था. गोल्डबर्ग ने यह भी कहा कि WWE द्वारा द अंडरटेकर और जॉन सीना के साथ ऐसा नहीं किया जाता. उन्होंने एक तरह से ट्रिपल एच और WWE के ऊपर निशाना साधा.

एरियल हेलवानी को दिए गए इंटरव्यू में गोल्डबर्ग ने ट्रिपल एच के साथ अपने रिश्ते को उजागर किया. उन्होंने कहा,”हम कम ही बात करते हैं. मुझे लगता है कि हमारे बीच रिलेशन अच्छा है. हल्के शब्दों में कहूं तो हमारे करियर के दौरान यह उतार-चढ़ाव भरा रहा. लेकिन आप जानते हैं कि बात यहीं पर खत्म होती है यार. यह ट्रिपल एच हैं”.

विज्ञापन

फेयरवेल स्पीच में भावुक हुए गोल्डबर्ग

गोल्डबर्ग का 28 साल का रेसलिंग करियर जबरदस्त रहा. पहले उन्होंने WCW में अपने जौहर दिखाए. अपने विरोधियों को वह मिनटों में ही ढेर कर देते थे. उनका सामना कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती थी. आज भी गोल्डबर्ग के पुराने मैचों को फैंस याद करते हैं. WWE में रिटायरमेंट मैच लड़ने के बाद गोल्डबर्ग भावुक हो गए थे. उन्होंने फैंस से माफी मांगते हुए कहा,”मुझे नहीं लगता कि मैं अटलांटा में कभी हारा हूं. इसलिए थोड़ा कमजोर प्रदर्शन के लिए मैं माफी चाहता हूं. मेरे 100 से ज्यादा दोस्त और परिवार के लोग दुनियाभर से आए हैं. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आप सभी का जितना शुक्रिया अदा करूं कम है. अटलांटा के फैंस आप वाकई कमाल के रहे हैं. मैं आपसे प्यार करता हूं. आपके बिना मैं यह नहीं कर पाता”.

ये भी पढ़ें:-फेयरवेल स्पीच में भावुक हुए WWE दिग्गज Goldberg, अलविदा कह फैंस से मांगी माफी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola