Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WrestleMania 42 से पहले Chris Jericho ने तोड़ा WWE फैंस का दिल, 1 साल बाद AEW में वापसी कर मचाई सनसनी

फैंस को उम्मीद थी कि क्रिस जैरिको WWE में वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है. जैरिको ने करीब एक साल बाद AEW में धमाकेदार एंट्री कर ली है. इस बार नए अवतार में वो नज़र आए. जैरिको ने एक बड़ा ऐलान भी कर दिया है.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Apr 2, 2026 08:34
क्रिस जैरिको की वापसी

Chris Jericho Returns: WWE फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. पिछले कुछ महीनों से लगातार अफवाहें और अटकलें चल रही थीं कि दिग्गज क्रिस जैरिको WWE में आने वाले हैं. जैरिको ने अब WWE फैंस का दिल तोड़ दिया है. उन्होंने करीब एक साल बाद AEW में वापसी कर सभी को सरप्राइज दिया है. ऐसा लगता है कि WWE के साथ उनकी नहीं बनी. हो सकता है कि उन्हें डील अच्छी नहीं मिली. बहुत जल्द इसके पीछे के कारण का खुलासा हो जाएगा.

क्रिस जैरिको की AEW में वापसी

विन्निपेग, मैनिटोबा में AEW की धमाकेदार शुरुआत हुई. कंपनी ने पहले ही कुछ बड़े सैगमेंट का ऐलान कर दिया था. फैंस को शुरू में ही तोहफा मिल गया. क्रिस जैरिको ने वापस आकर सनसची मचा दी. 2025 की शुरुआत में ही जैरिको AEW में नज़र आए. ज्यादातर वो टीवी से बाहर ही रहे. जैरिको ने अपने होमटाउन में वापसी की. WWE फैंस को जरूर झटका लगा होगा. जैरिको ने दर्शकों से ज्यादा कुछ नहीं कहा. जैरिको ने कहा कि वो घर आ गए हैं. उन्हें जबरदस्त पॉप इस बार मिला.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: WWE रिंग में Brock Lesnar का खूंखार रेसलर से हुआ सामना, Triple H ने बीच में आकर किया फैंस का मजा किरकिरा

---विज्ञापन---

WWE में अब नहीं दिखेगा क्रिस जैरिको का जलवा

क्रिस जैरिको 55 साल के हैं. वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. लगा था कि वो अपने करियर का अंत WWE में करेंगे, लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है. जैरिको AEW में वापस आ गए हैं. इसका मतलब साफ है कि उन्होंने अपना मन बना लिया है कि वो AEW में ही बने रहेंगे. पहले कहा जा रहा था कि वो रॉयल रंबल 2026 में एंट्री करेंगे. इसके बाद उम्मीद लगाई गई कि वो रेसलमेनिया 42 में एंट्री करेंगे. अब तो पूरी तरह से क्लियर हो गया है कि WWE में नहीं आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: WrestleMania 42 से बाहर हुआ WWE का चमकता सितारा, Triple H ने किया दिल तोड़ने वाला ऐलान!

First published on: Apr 02, 2026 08:34 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.