WWE द्वारा John Cena के रिटायरमेंट मैच के लिए बनाए गए असली प्लान का खुलासा, अंतिम समय में किया गया था बदलाव

WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना ने अपना रिटायरमेंट मैच गुंंथर के खिलाफ लड़ा. उन्हें वहां पर हार का सामना करना पड़ा. सीना के मैच को लेकर अब बड़ी जानकारी सामने आई है.

WWE

जॉन सीना को लेकर खास अपडेट

विज्ञापन

John Cena Last Match: हाल ही में 13 दिसंबर को हुए WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. गुंथर के साथ हुए मैच में उन्हें टैपआउट के जरिए हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले के बाद सीना काफी भावुक हो गए थे. WWE ने शो को पूरी तरह से सीना के ऊपर ही रखा था. उन्होंने बढ़िया मैच लड़कर फैंस को खूब उत्साहित किया. खैर WWE द्वारा सीना के लिए बनाए गए ऑरिजिनल प्लान का खुलासा भी हो गया है. कंपनी ने इसमें अंतिम समय में बदलाव किया.

जॉन सीना के लिए WWE की मूल योजना क्या थी?

Saturday Night’s Main Event से पहले कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि जॉन सीना और गुंथर का मैच शो में सबसे पहले होगा. ये बात एकदम कंफर्म ही लग रही थी. फैंस भी इस बात से नाराज थे. सभी सीना को मेन इवेंट में देखना चाहते थे. WWE के इस कदम को काफी गलत बताया जा रहा था. Saturday Night’s Main Event में कंपनी ने केवल चार ही मैच रखे हुए थे. कहा जा रहा था कि सो के अंत में कोडी रोड्स और ओबा फेमी के बीच मैच होगा. Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टजर ने अब बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि WWE ने सीना और गुंथर का मैच शुरुआत में कराने की योजना बनाई थी. मैल्टजर ने कहा,”मैचों का क्रम पहले से निर्धारित किया गया था. कोडी रोड्स और ओबा फेमी का मैच सबसे लास्ट में रखा गया था. ये एक बहुत बड़ी गलती होती”.

विज्ञापन

जॉन सीना को दी गई शानदार विदाई

जॉन सीना को उनके अंतिम मैच में हार का सामना करना पड़ा. गुंथर ने उन्हें टैपआउट करने पर मजबूर कर दिया था. इसके बावजूद सीना को शानदार विदाई दी गई. ट्रिपल एच, द अंडरटेकर, शॉन माइकल्स और स्टेफनी मैकमैहन समेत रोस्टर के सभी स्टार्स रिंग में आए. सभी उनके लिए तालियां बजाईं. कोडी रोड्स और सीएम पंक ने अपना टाइटल उन्हें दिया. सीना ने टाइटल ऊपर उठाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया. सीना को देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ