WWE चैंपियन Cody Rhodes का बड़बोलापन, खुद को कंपनी के कानून से ऊपर बताकर किया बड़ा दावा

WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में कोडी रोड्स का बड़ा सैगमेंट देखने को मिला. उन्होंने जनरल मैनेजर निक एल्डिस से बात की. कोडी ने इस बार बड़ा दावा किया है.

WWE

कोडी रोड्स ने दिया बड़ा बयान

Cody Rhodes: WWE SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा. वहां पर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स का तगड़ा सैगमेंट हुआ. रोड्स इस बार अपने प्रोमो में बहुत कुछ गए. उन्होंने खुद को WWE के कानून से भी ऊपर बताया. उनके सैगमेंट में जनरल मैनेजर निक एल्डिस भी आए थे. एल्डिस ने उन्हें टाइटल छीन लेने की धमकी दी. इसके बाद रोड्स को गुस्सा आ गया. उन्होंने निक को अपनी उपलब्धियां भी गिना दीं.

विज्ञापन

WWE SmackDown में कोडी रोड्स का बड़ा बयान

WWE में इस समय कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. पिछले हफ्ते मैकइंटायर को पीटने के लिए कोडी उनके घर पहुंच गए थे. इस बात से निक एल्डिस बहुत गुस्से में थे. एल्डिस और कोडी का इस हफ्ते सैगमेंट हुआ. एल्डिस ने कोडी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कोडी कानून से ऊपर नहीं हैं. एल्डिस ने कहा कि अगर अब मैकइंटायर पर कोडी हमला करेंगे, तो उनसे चैंपियनशिप छीन ली जाएगी. एल्डिस की बात सुनकर कोडी को गुस्सा आ गया. उन्होंने एल्डिस से कहा कि वो कोई साधारण रेसलर नहीं हैं. कोडी ने कहा कि वो कंपनी के QB1 हैं. कोडी ने कहा कि जब तक उनके पास टाइटल है, तब तक वो कानून हैं.

विज्ञापन

WWE Royal Rumble 2025 में हो सकता है बड़ा मैच

कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. इनके बीच कुछ मुकाबले भी हो चुके हैं. एक और मुकाबला जल्द ही होने वाला है. मैकइंटायर ने भी कर दिया है कि उन्हें रोड्स के खिलाफ चैंपियनशिप मैच चाहिए मैकइंटायर ने ये भी बता दिया है कि इस बार मुकाबले में कोई शर्त भी जुड़ेगी. Royal Rumble 2025 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होगा. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर कोडी और मैकइंटायर के बीच बड़ा चैंपियनशिप मैच हो सकता है. इस बार कोडी के टाइटल रन के खत्म होने की बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ