Brock Lesnar And Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 बहुत ही शानदार रहा. फैंस को तगड़े मैच देखने को मिले. नाइट-2 की शुरुआत में ब्रॉक लैसनर का मैच ओबा फेमी के साथ हुआ. मैच में लैसनर को हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिंग के बीच में रख दिए. उन्होंने पॉल हेमन को भी गले लगाया. साथ ही साथ फैंस का अभिवादन भी किया. लैसनर ने ये बता दिया कि वो संन्यास ले रहे हैं. रेसलिंग वर्ल्ड में अब वो चर्चा में चल रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि WWE की ये एक स्टोरी है. कुछ रिपोर्ट्स में भी जानकारी दी गई है कि लैसनर आगे जाकर वापसी करेंगे.
WWE SummerSlam 2026 में हो सकती है वापसी
SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. रिपोर्ट के अनुसार वहां पर ब्रॉक लैसनर अपने करियर का आखिरी मैच लड़ सकते हैं. सबसे बड़ी बात है कि SummerSlam 2026 का प्रसारण मिनियापोलिस, मिनिसोटा से होगा, जो लैसनर का होमटाउन है. ये भी एक बड़ी वजह है कि लैसनर अपने फैंस के सामने रिटायर होंगे. वैसे लैसनर का WWE में हमेशा पार्ट-टाइम शेड्यूल रहा है. वो बीच-बीच में आते रहते हैं. रेसलमेनिया 42 के बाद उन्होंने आराम लेने के बारे में सोचा होगा. वो एक नई कहानी के साथ जल्द रिंग में कदम रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 2026 में ये 7 ड्रीम मैच उड़ाने वाले हैं WWE फैंस के होश, Triple H की तैयारी कराएगी छप्परफाड़ फायदा!
रोमन रेंस के साथ हो सकता है मैच
आप सभी जानते हैं कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की राइवलरी जबरदस्त रही है. दोनों ने रिंग में खूब हदें पार की हैं. 2022 में हुए WrestleMania 38 में अंतिम बार दोनों के बीच मैच हुआ था. वहां पर लैसनर को हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले भी लैसनर के ऊपर रेंस ने जीत हासिल की है. रोमन ने रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. उम्मीद के मुताबिक वो समरस्लैम तक चैंपियन बने रहेंगे. लैसनर और रोमन की टक्कर समरस्लैम में हो सकती है. लैसनर बदले के मूड में अपने घरेलू फैंस के सामने रोमन को मात दे सकते हैं. ट्रिपल एच एक बार फिर दोनों के बीच ड्रीम मैच बुक कर फैंस को खुश कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: कब होने वाली है WWE रिंग में John Cena की अगली वापसी? Backlash 2026 में Triple H के प्लान का हुआ खुलासा!
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines