2026 में ये 7 ड्रीम मैच उड़ाने वाले हैं WWE फैंस के होश, Triple H की तैयारी कराएगी छप्परफाड़ फायदा!

2026 में फैंस को WWE में ड्रीम मुकाबले देखने को मिल सकते हैं, जिसमें ब्रॉक लैसनर और गुंंथर का मैच भी शामिल है. ट्रिपल एच ने जरूर इनके लिए बड़ी योजना बनाई होगी. आइए आपको बताते है कि कौन से मुकाबले फैंस के होश उड़ा सकते हैं.

WWE
1 / 8
2026 में होंगे ये ड्रीम मुकाबले!

WWE Dream Matches: 2026 के चार महीने बीत चुके हैं. रॉयल रंबल और रेसलमेनिया 42 को खूब सफलता मिली. दर्शकों को बड़े मुकाबले देखने को मिले. ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के मैच ने खूब दिल जीता. खैर आगे जाकर भी फैंस को ड्रीम मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं. ट्रिपल एच ने इसके लिए बड़ी योजना बनाई होगी. द गेम की तैयारी कंपनी को छप्परफाड़ फायदा करा सकती है. यहां हम आपको सात ड्रीम मैचों के बारे में बताएंगे जो 2026 में WWE रिंग में हो सकते हैं.

विज्ञापन

जॉन सीना vs ओबा फेमी

जॉन सीना vs ओबा फेमी2 / 8

जॉन सीना ने पिछले साल दिसंबर में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. उन्होंने कहा कि वो अब इन-रिंग एक्शन में नहीं आएंगे. हालांकि, वो WWE में एक्टिव हैं. ओबा फेमी को अभी पुश दिया जा रहा है. हाल ही में Backlash 2026 में सीना ने फेमी का जिक्र किया था. 2026 में सीना और फेमी के बीच ड्रीम मैच कराया जा सकता है. इससे फ्यूचर में फेमी को बहुत फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर vs गुंथर

ब्रॉक लैसनर vs गुंथर3 / 8

फैंस 2023 से ब्रॉक लैसनर और गुंथर के बीच ड्रीम मैच का इंतजार कर रहे हैं. गुंथर कई बार कह चुके हैं कि वो लैसनर का सामना करना चाहते हैं. समरस्लैम 2026 में ट्रिपल एच इन दोनों के बीच मुकाबला बुक कर फैंस को खुश कर सकते हैं. उनका ये फैसला बिजनेस के लिहाज से भी बढ़िया होगा.

रोमन रेंस vs द रॉक

रोमन रेंस vs द रॉक4 / 8

फैंस पिछले कुछ सालों से लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर WWE रिंग में कब होगा रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच. 2024 में इनकी टक्कर होने वाली थी, लेकिन कोडी रोड्स की वजह से प्लान में बदलाव करना पड़ा. 2026 में ट्रिपल एच इनके बीच ड्रीम मैच बुक कर सकते हैं. रेंस और रॉक कंपनी की खूब कमाई करा सकते हैं.

विज्ञापन

कोडी रोड्स vs सीएम पंक

कोडी रोड्स vs सीएम पंक5 / 8

कोडी रोड्स और सीएम पंक के बीच भी ड्रीम मैच 2026 में हो सकता है. हाल ही में Raw के एक एपिसोड में पंक ने कोडी की अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के खिलाफ जाने के संकेत दिए थे. कोडी अब कंपनी के टॉप स्टार बन चुके हैं. ऐसे में पंक के साथ उनका मुकाबला WWE यूनिवर्स का दिल जीत सकता है.

रोमन रेंस vs ब्रॉन ब्रेकर

रोमन रेंस vs ब्रॉन ब्रेकर 6 / 8

पिछले साल रोमन रेंस और ब्रॉन ब्रेकर का कई बार आमना-सामना हुआ. ब्रेकर ने रेंस की स्पीयर से हालत खराब की. हालांकि, इनके बीच ड्रीम मैच नहीं बुक किया गया. रेंस अब वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन चुके हैं. 2026 में किसी बड़े मौके पर इनके बीच महामुकाबला तय किया जा सकता है.

विज्ञापन

द रॉक vs कोडी रोड्स

द रॉक vs कोडी रोड्स7 / 8

2024 में कोडी रोड्स और द रॉक की राइवलरी रही थी. इनके बीच सिंगल मुकाबला नहीं हो पाया. रॉक ने कहा था कि वो कोडी के खिलाफ ड्रीम मैच के लिए वापसी करेंगे. फैंस तब से इनके मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं. 2026 में रॉक और कोडी के बीच मैच हो सकता है. दोनों एक क्लासिक मुकाबला दर्शकों को दे सकते हैं.

ड्रू मैकइंटायर vs जॉन सीना

ड्रू मैकइंटायर vs जॉन सीना8 / 8

2025 में जॉन सीना और ड्रू मैकइंटायर के बीच ड्रीम मुकाबले की उम्मीद सभी ने लगाई थी. खुद मैकइंटायर ने सीना को मैच के लिए ललकारा था. ट्रिपल एच ने इनकी बुकिंग नहीं की. 2026 में इन दोनों स्टार्स के बीच तगड़ा मैच किसी बड़े इवेंट में कराया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन