Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

कौन है वो जिसने WWE में John Cena-Goldberg को रिटायर होने पर किया मजबूर? फैट टू फिट बनकर बदली किस्मत

2025 में WWE से जॉन सीना और गोल्डबर्ग ने रिटायरमेंट लिया. हाल ही में एजे स्टाइल्स भी रिटायर हुए. इन तीनों को एक ही स्टार ने रिटायर किया है, जिन्होंने अपनी मेहनत से रोस्टर में बड़ा नाम बना लिया है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 7, 2026 13:27
WWE के फेमस स्टार का बड़ा कारनामा

Gunther: पिछले सालों में WWE के मेन रोस्टर में गुंथर का नाम खूब गूंजा है. उन्हें अब करियर किलर उपनाम दे दिया है. मौजूदा समय में वो कंपनी में सबसे बड़े हील के रूप में काम कर रहे हैं. गुंथर ने पिछले साल जॉन सीना और गोल्डबर्ग को रिटायर किया. गुंथर ने दोनों को टैपआउट करके हार मानने के लिए मजबूर कर दिया. कुछ ऐसा ही उन्होंने हाल ही में एजे स्टाइल्स के साथ भी किया. गुंथर को इतनी आसानी से सफलता नहीं मिली है. आज वो एकदम फिट दिखते हैं, लेकिन अगर आप उनकी पुरानी तस्वीरों को देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे.

क्या है WWE में गुंथर की सफलता का राज?

गुंथर की सफलता के पीछे का राज उनकाबॉडी ट्रांसफॉर्मेंशन है. 2018 में उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. उन्होंने NXT UK में पहले अपना जलवा दिखाया. उन्हें वॉल्टर नाम से जाना जाता था. गुंथर 870 दिन तक NXT UK चैंपियन रहे. 2022 में उन्होंने NXT में कदम रखा. तीन महीने के अंदर ही वो मेन रोस्टर में आ गए. इसके बाद उन्होंने पीचे मुड़कर नहीं देखा. गुंथर ने साल दर साल अपनी बॉडी पर बहुत काम किया. 2022 से पहले द रिंग जनरल का वजन करीब 150 किलो था. इसके बाद उन्होंने अपने शरीर पर इतना काम किया वो आज 113 किलो के हैं. गुंथर ने जिम में काफी पसीना बहाया. सबसे पहले उन्होंने अपने लटकते पेट पर काम किया था. उन्होंने अपनी डाइट का भी काफी ध्यान रखा. आज उनके सिक्स पैक हैं. इस वजह से ही उन्हें काफी पसंद किया जाता है. अगर गुंथर अपने शरीर पर काम नहीं करते तो शायद वो टॉप स्टार नहीं बन पाते.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown Results, 6 फरवरी, 2026: चैंपियन की जमकर हुई कुटाई, Randy Orton ने RKO से मचाया कहर

WWE Royal Rumble 2026 में गुंथर को मिली सफलता

हाल ही में सऊदी अरब में Royal Rumble 2026 का आयोजन हुआ था. वहां पर गुंथर का सिंगल्स मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ हुआ. दोनों के बीच बढ़िया टक्कर देखने को मिली. अंत में गुंथर ने स्टाइल्स को स्लीपर होल्ड लॉक में फंसाकर उन्हें बेहोश कर दिया. इस तरह स्टाइल्स को हार का सामना करना पड़ा. मैच में शर्त थी कि अगर स्टाइल्स हार जाएंगे तो उन्हें रिटायरमेंट लेना पड़ेगा. गुंथर ने स्टाइल्स को रिटायर कर अपने करियर में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-2026 Royal Rumble मैच जीतने के बाद Roman Reigns ने बैकस्टेज क्या कहा? WWE ने वीडियो के जरिए किया खुलासा

First published on: Feb 07, 2026 01:27 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.