2026 Royal Rumble मैच जीतने के बाद Roman Reigns ने बैकस्टेज क्या कहा? WWE ने वीडियो के जरिए किया खुलासा

WWE Royal Rumble 2026 में इस बार रोमन रेंस के तगड़ी सफलता मिली. उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच अपने नाम किया. अपने करियर में उन्होंने दूसरी बार रंबल मैच जीता. आइए आपको बताते हैं कि मैच जीतने के बाद उन्होंने क्या कहा?

WWE

WWE Royal Rumble 2026

Roman Reigns: हाल ही में हुआ WWE Royal Rumble 2026 काफी जबरदस्त रहा. वहां पर रोमन रेंस को तगड़ी सफलता मिली. मेंस रॉयल रंबल मैच में रेंस ने जीत प्राप्त की. अपने करियर में दूसरी बार उन्होंने रंबल मैच जीता. इसके जरिए उन्हें रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में भी मिल गया है. रेंस ने जीत के बाद खूब जश्न मनाया. बहुत कम लोगों को पता होगा कि उन्होंने रंबल मैच जीतने के बाद अपनी क्या प्रतिक्रिया दी. इसका खुलासा एक वीडियो के जरिए हो गया है.

विज्ञापन

मेंस रॉयल रंबल मैच जीतने के बाद रोमन रेंस ने क्या कहा?

मेंस रॉयल रंबल मैच से पहले कहा जा रहा था कि ब्रॉन ब्रेकर मुकाबला जीत सकते हैं. रोमन भी जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. अंत में कंपनी ने रोमन को बड़ा पुश दिया. WWE ने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग पोस्ट किया है, जिसमें रोमन रेंस के रिएक्शन दिखाए गए हैं. रंबल मैच जीतने के बाद उन्होंने बहुत आत्मविश्वास से बात की. रोमन ने कहा, “क्या मुझे और कुछ कहने की जरूरत है? ये तो होना ही था. अब असली काम शुरू होगा. एक साल और कुछ महीनों में ये शहर फिर मेरा होगा. मैं इस गेम को पूरी तरह से अपने कब्जे में कर लूंगा”.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?

WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. फैंस इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. रोमन रेंस का मैच भी वहां के लिए तय कर दिया गया है. सीएम पंक के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए उनका मैच होगा. Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में रोमन और पंक के बीच प्रोमो सैगमेंट हुआ था. वहां पर रेंस ने अपने मेनिया विरोधी के रूप में पंक को चुना. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. सबसे बड़ी बात है कि इनकी राइवलरी जबरदस्त रहेगी.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ