हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/कौन है वो भारतीय रेसलर जिसने 2017 में WWE टाइटल जीतकर रचा था इतिहास? जानिए किस दिग्गज को हराकर किया चमत्कार
WWE
कौन है वो भारतीय रेसलर जिसने 2017 में WWE टाइटल जीतकर रचा था इतिहास? जानिए किस दिग्गज को हराकर किया चमत्कार
2017 में WWE ने एक फेमस भारतीय रेसलर को कंपनी ने बड़ा पुश दिया था. उन्होंने दिग्गज को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. किसी को भी भरोसा नहीं हुआ कि वो चैंपियन बन गए. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
Former WWE Stars: WWE का इतिहास काफी पुराना रहा है. भारत में भी रेसलिंग की फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी है. 2006 में द ग्रेट खली ने WWE में कदम रखा. इसके बाद तो रेसलिंग के प्रति सभी का क्रेज और ज्यादा बढ़ गया. खली इसके बाद वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी बने. WWE में कुछ ही भारतीय रेसलर हैं जिन्हें सफलता मिल पाई. मौजूदा समय में तो WWE में कोई भी भारत का रेसलर काम नहीं कर रहा है. खैर एक भारतीय रेसलर ने 2017 में WWE चैंपियनशिप जीतकर सभी को चौंका दिया था. कई लोग इस बात को भूल भी गए होंगे. आइए हम आपको बताते हैं कि किस स्टार ने WWE रिंग में इतिहास रचा था.
2017 में भारतीय रेसलर ने WWE में किया कमाल
जिंदर महल को आप सभी जानते होंगे. महल ने अपने करियर की शुरुआत इंडिपेंडेंट सर्किट से की थी. 2010 में उन्हें बड़ा तोहफा मिला और वो WWE में आ गए. 2010 में ही महल ने मेन रोस्टर में कदम रखा था. जिंदर ने बढ़िया काम किया. वो हीथ स्लेटर और ड्रू मैकइंटायर के साथ 3MB ग्रुप का हिस्सा रहे. मैकइंटायर का पहला रन ज्यादा खास नहीं रहा. 2014 में उन्हें रिलीज कर दिया गया. 2016 में महल ने दोबारा कंपनी में वापसी की. इस बार उनका कैरेक्टर और फिजिक बहुत ही जबरदस्त रही थी.
विंस मैकमैहन ने 2017 में महल को बड़ा पुश देकर भारतीय फैंस को खुश किया. 21 मई 2017 को Backlash इवेंट में रैंडी ऑर्टन ने महल के खिलाफ WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. मैच मे सिंह ब्रदर्स ने महल की मदद की. अंत में महल ने चैंपियन बनकर सभी को चौंका दिया. महल ने अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बनकर इतिहास रचा. महल ने ऑर्टन पर खल्लास फिनशिंग मूव के जरिए जीत दर्ज की थी. महल का टाइटल रन 170 दिनों तक चला. एजे स्टाइल्स ने उनके टाइटल रन का अंत किया.
WWE में जिंदर महल का दूसरा रन बढ़िया रहा. उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप भी जीती. NXT में भी उन्होंने काम किया. उन्होंने वीर महान और सांगा के साथ भी किया. महल को अप्रैल 2024 में WWE ने रिलीज कर दिया था. कंपनी ने उनके साथ वीर महान और सांगा को भी बाहर का रास्ता दिखाया. महल को जब रिलीज किया गया तब सभी चौंक गए थे. किसी को भी समझ नहीं आया कि कंपनी ने उन्हें लेकर इतना बड़ा फैसला क्यों लिया. WWE से जाने के बाद से महल इंडिपेंडेंट सर्किट में काम कर रहे हैं.

---विज्ञापन---