WWE Elimination Chamber 2026 का अब तक का ऑफिशियल मैच कार्ड, जानिए Roman Reigns के दुश्मन का मैच किसके साथ होगा?

WWE Elimination Chamber 2026 का आयोजन 28 फरवरी को शिकागो में होने वाला है. फैंस और स्टार्स इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी ने बडे़ मैच रखे हुए हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में कौन-कौन से मुकाबले होंगे.

WWE

WWE Elimination Chamber 2026

Elimination Chamber Match Card: WWE का Elimination Chamber बहुत ही फेमस प्रीमियम लाइव इवेंट है. इस शो से असली रोड टू रेसलमेनिया की शुरुआत होती है. इस बार 28 फरवरी को Elimination Chamber का 16वां संस्करण होगा. इसका आयोजन शिकागो, इलिनोइस के यूनाइटेड सेंटर में किया जा रहा है. इसमें मुख्यत Raw और SmackDown ब्रांड के स्टार्स इसमें हिस्सा लेंगे. WWE ने अभी तक शो के लिए चार बड़े मैचों का ऐलान किया है. ट्रिपल एच अक्सर बड़े इवेंट्स में सिर्फ चार ही मैच रखते हैं. आइए आपको बताते है कि Elimination Chamber 2026 के लिए कौन से मैचों की घोषणा की गई है.

विज्ञापन

मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच

मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच में छह स्टार्स हिस्सा लेंगे. इसके लिए Raw और SmackDown के एपिसोड में क्वालिफाइंग मुकाबले हो रहे हैं. चैंबर मैच जीतने वाले स्टार को रेसलमेनिया 42 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिप्यूटेड WWE चैंपियनशिप मिलेगा. हर कोई इस मुकाबले की जीतने की कोशिश करेगा. फैंस मुकाबले को लेकर हमेशा उत्साहित रहते हैं.

विज्ञापन

वुमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच

विमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच को लेकर भी फैंस में हमेशा उत्साह बना रहता है. इस मैच में भी छह वुमेंस स्टार्स हिस्सा लेंगी. जो भी मुकाबला जीतेगा उसे रेसलमेनिया 42 में वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. वीकली शोज में चैंबर मैच में जाने के लिए क्वालिफाइंग मुकाबले चल रहे हैं. बहुत जल्द सभी स्टार्स के नाम क्लियर हो जाएंगे. इस मुकाबले को जीतकर हर कोई मेगा इवेंट में अपना जलवा बिखेरना चाहता है.

विज्ञापन

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच

रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. मौजूदा समय में पंक की राइवलरी फिन बैलर के साथ भी चल रही है. हाल ही में पंक एक बार बैलर को हरा चुके हैं. इसके बाद एजे स्टाइल्स और पंक के मैच में आकर बैलर ने बवाल मचाया था. बैलर ने पंक के ऊपर हमला किया था. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में बैलर ने पंक के खिलाफ टाइटल मैच की मांग की. एडम पीयर्स ने दोनों के मैच को ऑफिशियल कर दिया.

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

Elimination Chamber 2026 में बैकी लिंच भी अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगी. दिग्गज एजे ली के साथ उनका मैच तय किया गया है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में ली ने धमाकेदार वापसी की. उन्होंने लिंच को टाइटल मैच के लिए खूब उकसाया. बाद में बैकी भी मुकाबले के लिए तैयार हो गईं. WWE ने दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ