Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

जब WWE दिग्गज Triple H का खराब फिटनेस के लिए बना भद्दा मजाक, पेट बाहर और बाजू की लटकती चर्बी से हुई जगहंसाई!

WWE दिग्गज ट्रिपल एच अपनी तगड़ी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं. युवा रेसलर्स के लिए हमेशा वो प्रेरणा रहे हैं. हालांकि, उनका पिछले साल खराब बॉडी के लिए बहुत मजाक भी बना था. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 9, 2026 12:10
ट्रिपल एच का फैंस ने बनाया मजाक

Triple H: WWE में ट्रिपल एच का बहुत बड़ा नाम है. बतौर रेसलर उन्होंने अच्छा काम किया. वो अपने खास कैरेक्टर्स के लिए जाने जाते थे. विंस मैकमैहन और स्टेफनी मैकमैहन के साथ उनकी कहानियों को आज भी याद किया जाता है. खैर 2022 के बाद से वो हेड ऑफ क्रिएटिव के रूप में काम कर रहे हैं. पिछले साल द गेम का उनकी खराब फिटनेस के लिए सोशल मीडिया पर खूब मजाक बना था. कुछ समय तक वो काफी चर्चा में भी रहे. कई WWE दिग्गज इसके बाद उनके समर्थन में भी आए थे.

WWE दिग्गज ट्रिपल एच की खराब बॉडी

ट्रिपल एच को कुछ साल पहले हार्ट अटैक भी आया था. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण ही उन्हें रिटायरमेंट लेना पड़ा. आप सभी जानते हैं कि द गेम हमेशा से अपनी खास फिजिक के लिए जाने जाते हैं. उनकी जबरदस्त बॉडी थी. इतना ही नहीं उन्होंने कई युवा रेसलर्स को अपनी फिटनेस से प्रभावित भी किया. रिटायरमेंट के बाद से वो कभी इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आए. फैंस ने हमेशा उन्हें सूट-बूट में ही देखा.

---विज्ञापन---

अगस्त 2025 में ट्रिपल एच समय निकाल कर अपनी पत्नी स्टेफनी मैकमैहन और बेटियों के साथ ग्रीस के मायकोनोस में छुट्टियां मनाने गए थे. इसके बाद द गेम और उनकी फैमिली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. लंबे समय बाद फैंस ने ट्रिपल एच की बॉडी देखी. गर्मी के कारण वो धूप का आनंद ले रहे थे. तब देखा गया कि द गेम का पेट बाहर निकला हुआ है और उनके बाजुओं की चर्बी लटक रही है. उनका लुक बहुत ही घटिया लग रहा था. सोशल मीडिया पर इसके बाद फैंस ने ट्रिपल एच का खूब मजाक बनाया था.

ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज Roman Reigns के कलेक्शन में शामिल 45 लाख की चमचमाती सुनहरी घड़ी, इंस्टाग्राम पर शेयर किया खूबसूरत वीडियो

ट्रिपल एच कर रहे हैं WrestleMania को शानदार बनाने की तैयारी

WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट WrestleMania 42 है. आप सभी जानते हैं कि ये कंपनी का सबसे बड़ा इवेंट होता है. इस साल 18 और 19 अप्रैल को फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. हमेशा की तरह ट्रिपल एच इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारी कर रहे हैं. कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है. द गेम ने जरूर बड़े सरप्राइज भी प्लान किए होंगे. रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और सीएम पंक जैसे दिग्गज अपने विरोधी को पस्त करने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें:-WWE से निकाले गए फेमस रेसलर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, 35 साल की उम्र में करियर का दुखद अंत!

First published on: Mar 09, 2026 12:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.