हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL में दिखाए ‘पॉवर शो’ के बाद WWE तक पहुंची वैभव सूर्यवंशी की आंधी, खतरनाक रेसलर ने माना ‘बच्चा नहीं तूफान है…’

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है. हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. अब एक फेमस WWE रेसलर ने इंस्टाग्राम पर उन्हें दिल छू देने वाला संदेश दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी की हुई तारीफ

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में अपने प्रदर्शन से वैभव सूर्यवंशी ने खूब वाहवाही लूटी है. 15 साल की उम्र में उन्होंने बड़े कारनामे कर दिए हैं. अब विदेशों में भी उनका जलवा दिख रहा है. कुछ दिन पहले WWE स्टार ड्रू मैकइंटायर जिम में सूर्यवंशी की टी-शर्ट पहनकर वर्कआउट करते हुए नज़र आए. इसके जरिए उन्होंने भारतीय क्रिकेटर का हौसला बढ़ाया था. एक बार फिर मैकइंटायर ने सूर्यवंशी को खास संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी ने इतनी छोटी उम्र में जो किया है वो काबिलेतारीफ है.

WWE स्टार ड्रू मैकइंटायर ने क्या कहा?

दरअसल राजस्थान रॉयल्स की टीम को दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम का सफर भी IPL 2026 में खत्म हो गया. राजस्थान रॉयल्स की टीम मुकाबला हार गई हो, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपना दम दिखाकर शानदार 96 रनों की शानदार पारी खेली. वो शतक बनाने से चूक गए. WWE स्टार ड्रू मैकइंटायर ने इंस्टाग्राम पर सूर्यवंशी को लेकर दिल छू देने वाला बयान दिया है. मैकइंटायर ने कैप्शन में लिखा, “वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में वो कमाल कर रहे हैं, जो शायद ही कोई सोच सकता है. हल्ला बोल, यंग मैन”.

ये भी पढ़ें: WWE Clash in Italy 2026 में होने वाले 5 मैचों और उनके संभावित नतीजों की भविष्यवाणी

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर हैं WWE के टॉप स्टार

ड्रू मैकइंटायर अब कंपनी के बड़े स्टार बन चुके हैं. 2020 से उनकी किस्मत बदल गई. 2020 के रेसलमेनिया में मैकइंटायर ने ब्रॉक लैसनर को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उनका काम बेहतरीन रहा है. ट्रिपल एच ने बड़े मौकों पर उन्हें तगड़ा पुश दिया. इस साल की शुरुआत में भी मैकइंटायर ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती थी.

ये भी पढ़ें: WWE Clash in Italy 2026 में होने वाले 5 मैचों और उनके संभावित नतीजों की भविष्यवाणी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola