WWE Clash in Italy 2026 में होने वाले 5 मैचों और उनके संभावित नतीजों की भविष्यवाणी

WWE Clash in Italy 2026 के आयोजन में अब कुछ ही समय बचा हुआ है. शो में होने वाले सभी बड़े मैचों पर फैंस की नजरें टिकी हैं. आइए आपको बताते हैं कि Clash in Italy 2026 में होने वाले मैचों के संभावित विजेता कौन-कौन हैं.

WWE
1 / 6
WWE Clash in Italy 2026

WWE Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को इटली में होगा. कंपनी ने कुल पांच मुकाबले तय किए हैं. बड़े स्टार्स इस बार एक्शन में नज़र आने वाले हैं. फैंस को सरप्राइज भी मिलेंगे. मेन इवेंट में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा. इस मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. ब्रॉक लैसनर भी वहां पर कम्पीट करने के लिए तैयार हैं. खैर यहां हम आपको Clash in Italy 2026 में होने वाले सभी मैचो के संभावित नतीजों के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच2 / 6

कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशपि को गुंथर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगड़ा राइवलरी चल रही है. दोनों के बीच अच्छे मैच की उम्मीद भी जताई जा रही है. इस बार कोडी को बड़ा झटका लग सकता है. उनके टाइटल रन का अंत हो सकता है. गुंथर नए चैंपियन बन सकते हैं.

विज्ञापन

वुमेंस चैंपियनशिप मैच

वुमेंस चैंपियनशिप मैच3 / 6

रिया रिप्ली वुमेंस चैंपियनशिप को जेड कार्गिल के खिलाफ डिफेंड करेंगी. दोनों के बीच रीमैच तय किया गया है. रेसलमेनिया 42 में रिप्ली ने कार्गिल को हराकर टाइटल जीता था. इस बार भी रिप्ली के मैच जीतने के ज्यादा चांस हैं. वो टाइटल को रिटेन कर सकती हैं.

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच4 / 6

बैकी लिंच अपनी वुमेंस आईसी चैंपियनशिप को सोल रुका के खिलाफ दांव पर लगाने वाली हैं. दोनों की राइवलरी शानदार रही है. बैकी को इस बार झटका लग सकता है. उनके टाइटल रन का अंत हो सकता है. रुका नई चैंपियन बन सकती हैं. उन्हें पुश दिया जा सकता है.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर का मैच

ब्रॉक लैसनर का मैच5 / 6

ब्रॉक लैसनर की टक्कर एक बार फिर ओबा फेमी के साथ होने वाली है. रेसलमेनिया 42 में फेमी ने लैसनर को पांच मिनट के अंदर हरा दिया था. दोनों के बीच रीमैच बुक किया गया है. इस बार लैसनर बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं. वो फेमी से काफी गुस्से में हैं.

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच6 / 6

रोमन रेंस की टक्कर मेन इवेंट में जेकब फाटू के साथ होगी. हाल ही में हुए बैकलैश में रेंस ने फाटू को हराकर टाइटल रिटेन किया था. इस बार ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा. इस मैच में कुछ भी हो सकता है. उम्मीद के मुताबिक रेंस एक बार फिर टाइटल को रिटेन कर लेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन