Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE WrestleMania 42: 2026 के सबसे बड़े शो में होने वाले मैचों की लिस्ट, इन रेसलर्स के बीच होगी कांटे की टक्कर

WWE में WrestleMania 42 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. फैंस को तगड़े मुकाबले इस बार देखने को मिलेंगे. कंपनी के टॉप स्टार्स एक्शन के लिए तैयार हैं. आइए आपको बताते हैं कि कंपनी ने अभी तक किन मुकाबलों का ऐलान किया है.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 8, 2026 09:41
WWE WrestleMania 42

WrestleMania 42: WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ये 2026 का सबसे बड़ा शो होगा. 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी के टॉप स्टार्स अपने एक्शन से वाहवाही लूटेंगे. मौजूदा समय में वीकली शो में इसका बिल्डअप चल रहा है. कहानियों को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया जा रहा है. यहां हम आपको बताएंगे कि कंपनी ने अभी तक किन मैचों का ऐलान किया है.

रोमन रेंस vs सीएम पंक

WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को रेसलमेनिया 42 का विरोधी चुना. दोनों की दुश्मनी की शुरुआत हो चुकी है. जुबानी जंग जारी है. पंक ने तो कह दिया है कि वो रेंस को उनके दिवंगत पिता के बगल में दफन करेंगे. रेंस इस बात से काफी गुस्से में हैं. आगे जाकर इनके बीच ब्रॉल देखने को मिल सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE में इन 5 मौजूदा स्टार्स की चलती है ‘तानाशाही’, ना नियम और ना रोक-टोक, सिर्फ खुद की मर्जी!

---विज्ञापन---

रैंडी ऑर्टन vs कोडी रोड्स

रैंडी ऑर्टन ने 2026 का मेंस चैंबर मैच जीतकर WWE WrestleMania 42 में अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच हासिल किया. पहले उनका मैच ड्रू मैकइंटायर के साथ होना था क्योंकि वो चैंपियन थे. अब इस मुकाबले में बदलाव हो गया है. मैकइंटायर को हराकर कोडी रोड्स नए चैंपियन बन गए हैं. ऑर्टन की टक्कर अब रोड्स के साथ मेगा इवेंट में तय हो गई है.

रिया रिप्ली vs जेड कार्गिल

जेड कार्गिल ने पिछले साल नवंबर में टिफनी स्ट्रेटन को हराकर वुमेंस चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन खास नहीं रहा है. WWE WrestleMania 42 में अब उनकी टक्कर रिया रिप्ली के साथ होने वाली है. रिप्ली ने हाल ही में वुमेंस चैंबर मैच जीतकर उनके खिलाफ टाइटल मैच हासिल किया. रिया अब मेगा इवेंट में नई चैंपियन बन सकती हैं.

स्टेफनी वकेर vs लिव मॉर्गन

पिछले साल सितंबर में स्टेफनी वकेर ने वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा है. WWE WrestleMania 42 में उनका मुकाबला लिव मॉर्गन के साथ होगी. मॉर्गन ने 2026 का वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर टाइटल मैच हासिल किया है. मॉर्गन और वकेर की राइवलरी तगड़ी होने वाली है. मॉर्गन कह चुकी हैं कि वो नई चैंपियन बनेंगी.

ब्रॉक लैसनर का ओपन चैलेंज

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर भी अपना जलवा दिखाएंगे. कुछ हफ्ते पहले Raw में पॉल हेमन के साथ उन्होंने एंट्री की थी. हेमन ने लैसनर की तरफ से पूरे रोस्टर को मेगा इवेंट के लिए ओपन चैलेंज दिया है. अभी तक किसी ने भी इसका जवाब नहीं दिया है. बहुत जल्द लैसनर का विरोधी भी तय हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns के पिता की बेइज्जती का बदला लेने आएंगे The Rock, वर्ल्ड चैंपियन CM Punk की अब खैर नहीं!

First published on: Mar 08, 2026 09:41 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.